ePaper

जीरो माइल पर फल से लदा इ रिक्शा गड्ढे में पलटा

Updated at : 31 Aug 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
जीरो माइल पर फल से लदा इ रिक्शा गड्ढे में पलटा

जीरो माइल चौमुहान पर जलजमाव होने से हुई घटना

विज्ञापन

उदवंंतनगर.

जीरो माइल के लोगों के लिए जलजमाव बड़ी समस्या बन गयी है. आये दिन जीरो माइल चौमुहान पर छोटी बड़ी गाड़ियों का पलटना व जाम लगना सामान्य सी बात हो गयी है. रविवार को जीरो माइल पर पानी से भरे गड्ढे में फल लदा इ रिक्शा के पलटते से फल विक्रेता के हजारों रुपये का नुकसान हुआ. ड्राइवर व फल विक्रेता किसी तरह जान बचाने में सफल रहे.

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले बरसात का पानी आसानी से निकल जाता था, लेकिन इस बार पानी का बहाव रुक गया है, जिससे जीरो माइल चौमुहान पर जलजमाव हो गया है. आये दिन बाइक पलटते रहते हैं. हमेशा खतरे का अंदेशा बना रहता है. छोटे कारोबारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola