ePaper

एक्सपायरी दूध बांटने पर आंगनबाड़ी केंद्र पर मचा बबाल, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Updated at : 25 Sep 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
एक्सपायरी दूध बांटने पर आंगनबाड़ी केंद्र पर मचा बबाल, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चारघरिया नेवार पानी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 2 जिसकी संचालिका सेविका मधु कुमारी द्वारा बच्चों को एक्सपायरी डेट का पौष्टिक दूध का वितरण किए जाने पर लाभुक ग्रामीणों ने गुरुवार को घंटों बबाल काटा.

विज्ञापन

बगहा. वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चारघरिया नेवार पानी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 2 जिसकी संचालिका सेविका मधु कुमारी द्वारा बच्चों को एक्सपायरी डेट का पौष्टिक दूध का वितरण किए जाने पर लाभुक ग्रामीणों ने गुरुवार को घंटों बबाल काटा. ग्रामीणों में माया देवी, लौनगी देवी, विद्यावती देवी, रुवेदा खातून,सरोज देवी, सिंधिया देवी,नंदिनी देवी, लाजवंती देवी, गीता देवी, गुजराती देवी सहित दर्जनों पोषक क्षेत्र की महिलाओं ने घंटों बबाल काटा. वहीं उनके द्वारा कहा गया कि इस दूध को पी कर कोई बच्चा मर गया है क्या. जिस पर पोषक क्षेत्र के लाभुक महिलाएं भड़क उठी. इस तरह की कई शिकायत पोषक क्षेत्र की महिलाओं ने लगाया.

बोले वार्ड सदस्य

इस बाबत 8 नंबर वार्ड के वार्ड सदस्य केशव थापा ने बताया कि सेविका हमेशा मनमानी करती है.साथ ही बताया कि इसकी शिकायत पूर्व में भी सेंटर जांच में पहुंचे पदाधिकारी से की गई थी.लेकिन कोई कार्रवाई नही किया गया था.

बोली सीडीपीओ

इस बाबत सीडीपीओ बगहा 2 सावित्री दास से दूरभाष पर पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच की जाएगी.मामले की पुष्टि होने के उपरांत पर्यवेक्षिका और सेविका पर उचित कार्रवाई की जाएगी. मैं मामले का खुद जांच करूंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola