ePaper

माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Updated at : 05 Sep 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया.इस विशेष अवसर पर कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक और प्रबंधन की भूमिका निभाई. कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई. प्राचार्या डॉ शीतल ने सभी शिक्षकों के साथ मिलकर भारत के पूर्व उप-राष्ट्रपति एवं महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर डॉ. मनीष देवा ने छात्रों और शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमें अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है. उन्होंने सभी को प्रेम और समर्पण के साथ सीखने व सिखाने की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. प्राचार्या डॉ शीतल ने विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने विद्यार्थियों को शिक्षक की भूमिका में देखना एक गर्व और भावुक कर देने वाला क्षण था. जिसने विद्यालय में विकसित अनुशासन और मूल्यों को दर्शाया. उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा को आजीवन यात्रा मानने और सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola