468 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
468 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार की देर संध्या गुप्त सूचना पर थलहा नहर के समीप 468 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

नरपतगंज. पुलिस ने रविवार की देर संध्या गुप्त सूचना पर थलहा नहर के समीप 468 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर चंदा गांव के वार्ड एक निवासी प्रेम कुमार राउत पिता सूर्यनारायण राउत बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर एनएच के पछगछिया के समीप एक कार का पीछा किया गया. पुलिस ने थलहा नहर के समीप कार को पकड़ कर लिया. तलाशी लेने पर 468 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola