सांसद प्रतिनिधि ने डीलरों पर राशन नहीं बांटने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा. सदर प्रखंड की टीकर पंचायत में पीडीएस दुकानदारों पर मनमानी करने का आरोप जदयू जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राम आशीष कुमार ने लगाया है. बताया कि प्रत्येक कार्ड पर

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड की टीकर पंचायत में पीडीएस दुकानदारों पर मनमानी करने का आरोप जदयू जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राम आशीष कुमार ने लगाया है. बताया कि प्रत्येक कार्ड पर दो किलो से लेकर पांच किलो राशन की कटौती की जा रही है. उन्होंने डीलर दुर्गेश पासवान, प्रभु साव, लक्ष्मी पासवान, डोमन यादव समेत अन्य दुकानदारों पर ग्राहकों से बायोमेट्रिक लेकर (ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगाकर) राशन नही देने का आरोप लगाया है. जिलाध्यक्ष का कहना है कि इन डीलरों द्वारा एक दिन राशन का वितरण किया जाता है, जबकि बाकी छूटे हुए ग्राहकों को राशन नहीं दिया जाता है. सांसद प्रतिनिधि ने उपायुक्त से इन डीलरों पर कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में एमओ रिया बाड़ा ने कहा कि यदि इस तरह का मामला है, तो जांच के बाद संबधित डीलरों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola