ePaper

रतन टाटा के निधन पर शोकसभा

Updated at : 10 Oct 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
रतन टाटा के निधन पर शोकसभा

सासाराम न्यूज : रतन टाटा का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति बिक्रमगंज. भारत के महान उद्योगपति और पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का नौ अक्तूबर 2024 को मुंबई

विज्ञापन

सासाराम न्यूज : रतन टाटा का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति बिक्रमगंज. भारत के महान उद्योगपति और पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का नौ अक्तूबर 2024 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया. भाजपा नेता डॉ मनीष रंजन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रतन टाटा का जाना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. डॉ मनीष रंजन ने कहा कि टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा ने 1991 से 2012 तक अपने कुशल नेतृत्व में टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया और कई महत्वपूर्ण अधिग्रहण किये़ उन्हें 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. उम्र संबंधी बीमारी के कारण उनका स्वास्थ्य गंभीर था और उन्हें गहन चिकित्सा में रखा गया था. इनके निधन पर कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया. शोक व्यक्त करने वालों में नगर परिषद बिक्रमगंज के पूर्व चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह उर्फ जवाहर सिंह, वीरेंद्र चौधरी, लाल बिहारी सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, वीर बहादुर सिंह, उमाशंकर सिंह, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, दिनेश कुमार, बलवंत सिंह, प्रियतम कुमार, अभय कुमार सिंह, मंटू कुमार चौधरी, रोहित कुमार तिवारी, नरेंद्र कुमार सिंह, परवेज खान, आलोक राम आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola