आग लगने से एक बाइक सहित डेढ़ लाख की संपत्ति राख

पीड़ित ने अधिकारी से सरकारी मदद की गुहार लगायी है
कुनौली. थाना क्षेत्र डगमारा स्थित नया टोला सिकरहट्टा में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से करीब डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति सहित एक घर जल गया. अगलगी की घटना में घर में रखी एक बाइक भी जल गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डगमारा के सिकरहट्टा नया टोला वार्ड 19 निवासी शम्भु मुखिया के घर की महिलाएं सुबह में खाना बना रही थी. इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लगने की बात बताई जा रही है. आग की लपटें और तपिस के बाद ग्रामीण व अगल बगल के लोग घटना स्थल पर पहुंचे. लोगों ने आनन फानन में चापाकल एवं बाल्टी से आग बुझाने लगे. करीब एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया. पीड़ित ने अधिकारी से सरकारी मदद की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




