ePaper

चोरों ने सैनिक व पुलिसकर्मी के घर को बनाया निशाना, लाखाें की संपत्ति चोरी

Updated at : 01 Sep 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने सैनिक व पुलिसकर्मी के घर को बनाया निशाना, लाखाें की संपत्ति चोरी

बैकुंठपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के दिघवा गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर से लाखों के आभूषण व नकद की चोरी कर ली.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के दिघवा गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर से लाखों के आभूषण व नकद की चोरी कर ली. पीड़ित संतोष कुमार ने सोमवार को थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि उनके चचेरे भाई हरिकिशोर कुमार और हरेंद्र प्रसाद यादव क्रमशः सैनिक व पुलिस विभाग में कार्यरत हैं. दोनों अपनी ड्यूटी पर थे और घर बंद था. इसी दौरान चोरों ने रात में घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया. चोर घर से करीब छह भर सोने के जेवर, दस भर चांदी के जेवर और लगभग दस हजार नकद लेकर फरार हो गये. सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गये. थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस ने बताया कि चोरी की इस वारदात में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola