फंदे से झूलकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Published at :20 May 2024 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
फंदे से झूलकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

प्रतिनिधि, पूर्णिया. फंदे से झूल कर एक 30 वर्षीया विवाहित महिला ने खुदकुशी कर ली. घटना सोमवार को सहायक खजांची थाना क्षेत्र के पार्वती हाता में हुई. सूचना पर पुलिस

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूर्णिया. फंदे से झूल कर एक 30 वर्षीया विवाहित महिला ने खुदकुशी कर ली. घटना सोमवार को सहायक खजांची थाना क्षेत्र के पार्वती हाता में हुई. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. प्रथम दृष्टया मामला हैंगिंग का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का पता चलेगा. मृतका के भाई के द्वारा आवेदन दिया जा रहा है. प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इधर, मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में मृतका की मां ने बताया कि 2019 में बड़ी ही धूमधाम से अपनी बेटी की शादी थी. शादी के बाद उसकी बेटी को एक पुत्री और पुत्र हुआ. शादी के 10 दिन बाद से ही सास-ससुर दहेज की मांग करने लगे थे. दहेज की पूर्ति नहीं होने पर उसकी बेटी की ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी को प्रताड़ित कर अक्सर मारपीट कर की जाती थी. सोमवार को ससुराल वालों ने सूचना दी की उसकी बेटी ने फांसी लगा ली है और वह अस्पताल में है. सूचना पर हम सब अस्पताल पहुंचे, जहां मेरी बेटी मृत अवस्था में मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola