विकसित भारत का अमृत काल : विकसित भारत विषय पर चित्रांकन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
Updated at : 26 Sep 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन

सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर चित्र प्रदर्शनी
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अव्वल आये प्रतिभागी को किया गया पुरस्कृत
लखीसराय. केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय द्वारा शहर के केआरके मैदान में आयोजित पांच दिवसीय विकसित भारत का अमृत काल : सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को अनेक संचार कार्यक्रम एवं जागरूकता गतिविधियां तथा विकसित भारत विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय तथा केआरके हाई स्कूल के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में आहान को प्रथम, आयुष को द्वितीय, अभिनव को तृतीय तथा अभिषेक राज व पीयूष कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला. विजेताओं को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं राजकुमार, वीरेंद्र महतो, प्रभात साह, बबलू कुमार, शैलेंद्र कुमार, घनश्याम पंडित को मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं कार्यक्रम स्थल के पास निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एसएसबी, सीआरपीएफ, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, जीविका, डाक विभाग, लीड बैंक सहित अनेक विभागों के स्टॉल भी लगाये गये तथा आम जनता को सेवा तथा सूचना का लाभ पहुंचाया गया. केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि इस विशेष चित्र प्रदर्शनी में आम जनता को जानकारी देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विगत 11 वर्षों में किये गये कार्यों से संबंधित चित्र लगाये गये हैं. बिहार के विकास से संबंधित नवीनतम चित्र तथा आंकड़े भी दिखाये गये हैं. यह चित्र प्रदर्शनी आम जनता को जागरूक करने के लिए आयोजित की जा रही है. कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से संबद्ध मेसर्स जन चेतना लोक कल्याण समिति, पटना द्वारा गीत-संगीत तथा नृत्य का रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. साथ ही पटना से आये मेसर्स अभिनंदन कुमार जादूगर द्वारा जादू का खेल दिखाकर लोगों को रोमांचित व मंत्रमुग्ध किया गया. मौके पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामनंदन प्रसाद, एसएसबी के अधिकारी सतपाल, केंद्रीय विद्यालय शिक्षक दिवेश कुमार भगत, ग्यास अख्तर, सुदर्शन किशोर झा सहित अन्य उपस्थित थे.——————————————————————————————————————————————
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




