ऑटो और बाइक की टक्कर में रनिया के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी. ठेठइटांगर के तोरपा-सिमडेगा पथ पर शुक्रवार की देर शाम ऑटो और बाइक की टक्कर में रनिया अंबाटोली निवासी कल्याण कंडुलना (19) की मौत हो गयी. वहीं, आशीष सुरीन गंभीर

विज्ञापन

खूंटी.

ठेठइटांगर के तोरपा-सिमडेगा पथ पर शुक्रवार की देर शाम ऑटो और बाइक की टक्कर में रनिया अंबाटोली निवासी कल्याण कंडुलना (19) की मौत हो गयी. वहीं, आशीष सुरीन गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों एक बाइक पर सवार होकर सिमडेगा जा रहे थे. इसी क्रम में ठेठइटांगर में सामने से आ रहे ऑटो से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स ले जाने के दौरान जब कल्याण की हालत गंभीर हो गयी तो उसे खूंटी सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, आशीष सुरीन को रिम्स भेज दिया गया. शनिवार को खूंटी थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल खूंटी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola