ePaper

Dhanbad News : अधिकारियों ने निरसा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

Updated at : 25 Sep 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : अधिकारियों ने निरसा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

Dhanbad News : अधिकारियों ने निरसा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

Dhanbad News : दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रलाल ओहदार, अंचलाधिकारी विक्रम आनंद ने क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. दुर्गा पूजा कमेटी सदस्यों को सरकार के सभी मानक को पूर्ण रूप से पालन करने का आदेश दिया गया. इस दौरान से सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र, महिला पुरुषों के लिए अलग गैलरी निर्माण, वॉलेंटियर्स, आपातकालीन सेवा का मोबाइल नंबर लगाने की बात कही गयी. अधिकारियों ने निरसा हाइस्कूल स्थित दुर्गा मंदिर, निरसा नेशनल हाइवे के किनारे काली मंदिर, राजा कोलियरी दुर्गा मंदिर, खुदिया फाटक दुर्गा मंदिर, लखी माता दुर्गा मंदिर, निरसा बाजार दुर्गा मंदिर, चापापुर दुर्गा मंदिर, भलजोड़िया दुर्गा मंदिर का निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न मंदिर कमेटी सदस्यों में बबलू दास, विजय सिंह, रवि भूषण सिंह, रघुवीर नारायण सिंह, अरविंद चक्रवर्ती, राम विलास सिंह, मुन्ना सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, गणपति चटर्जी, टिंकू साव, शिशिर गोप, विकास माजी, गौतम सेनगुप्ता, जे मिश्रा, संजीव मंडल, बाबू सिंहा, बाबू साहेब पोद्दार, राजू पाल, अजय गुप्ता, अजय राय, बिट्टू पांडेय, अभिजीत चक्रवर्ती, जोजो, सिट्ट आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola