Dhanbad News : टुंडी में खेल रहीं बच्चियों पर गिरा ठनका, एक की मौत, एक गंभीर

Dhanbad News : टुंडी में खेल रहीं बच्चियों पर गिरा ठनका, एक की मौत, एक गंभीर
Dhanbad News : पश्चिमी टुंडी के मछियारा पंचायत अंतर्गत झिनाकी के पास कोलहरिया में गुरुवार शाम को हुई वज्रपात से संजू कुमारी (8) नामक बच्ची की मौत हो गयी, जबकि घायल बच्ची पूनम की उम्र लगभग 10 वर्ष बतायी जा रही है. मृत बच्ची स्व भुवनेश्वर कोल की बेटी थी. उसकी माता सुबह काम करने कतरास गयी थी. घायल पूनम के करमा कोल की पुत्री है. दोनों ही पड़ोसी है. दोनों बच्चियां घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान वज्रपात हो गयी. सूचना पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मनियाडीह थाना प्रभारी शिवकुमार को निर्देश दिया कि बच्ची के परिजन को पोस्टमार्टम के लिए तैयार करें ताकि मुआवजा भुगतान कराया जा सके. थाना प्रभारी ने मुखिया से बात कर बताया कि घर में कोई मौजूद नहीं है. इसलिए उसकी माता के आने के बाद अब शुक्रवार को ही कुछ हो सकेगा. घायल को मुखिया ने 108 एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




