मिर्जा गालिब कॉलेज में विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम
Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 7:50 PM
शहर के मिर्जागालिब कॉलेज में स्थायी लोक अदालत द्वारा विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
गया जी. शहर के मिर्जागालिब कॉलेज में स्थायी लोक अदालत द्वारा विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक अदालत के अध्यक्ष लोलार्क दुबे थे, वहीं सदस्य अनिल आशुतोष भी मौजूद रहे. वक्ताओं ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए निशुल्क सहयोग प्रदान करता है. इसमें नाली जाम, पानी की समस्या, परीक्षा समय का न मिलना, बिजली बिल में बढ़ोतरी जैसी समस्याओं का समाधान शामिल है. महिलाओं के किसी भी वाद के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक निशुल्क वकील उपलब्ध कराया जाता है. गया में विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यालय स्थित है. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ मो अली हुसैन ने धन्यवाद दिया. मुख्य सहायक अमन राय, इंटरमीडिएट सेक्शन प्रभारी इतरत इमाम, मीडिया प्रभारी डॉ इबरार खान, डॉ अकरम वारिस और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










