ePaper

वकालत एक सम्मानित पेशा : पूर्व सांसद

Updated at : 25 Sep 2025 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
वकालत एक सम्मानित पेशा : पूर्व सांसद

अधिवक्ताओं ने सरकार के प्रति जताया हर्ष, कुछ समस्याओं के जल्द समाधान की उठायी मांग

विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने सरकार के प्रति जताया हर्ष, कुछ समस्याओं के जल्द समाधान की उठायी मांग औरंगाबाद कार्यालय. जिला विधिक संघ औरंगाबाद के केन्द्रीय कक्ष में जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद, अधिवक्ता संघ औरंगाबाद व बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित की गयी, जिसमें अधिवक्ताओं के कल्याण व उनके साथ हो रही समस्याओं पर चर्चा हुई. नये अधिवक्ताओं को मासिक प्रोत्साहन राशि, आर्थिक सहायता व अधिवक्ता संघों को इ लाइब्रेरी के लिए आर्थिक सहायता पर चर्चा हुई. अध्यक्षता जिला विधिक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय व संचालन युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार मंटू ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी मुन्ना सिंह मौजूद थे. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि अतिथियों को सम्मानित किया गया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सतारूढ़ गठबंधन सरकार द्वारा अधिवक्ता हित में किये गये कार्य की तारीफ की गयी. समस्त अधिवक्ता समाज की ओर से आभार व्यक्त किया गया. पूर्व सांसद ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में सरकारी अधिवक्ताओं के वेतन में कई गुना वृद्धि हुई है. आपकी कई मांगे स्वीकार की गयी है और जो मांगे लंबित है उसके लिए अगली नीतीश सरकार बनने में आपका भरपूर सहयोग अपेक्षित है. अगली सरकार बनने पर आपके अन्य मांगों पर विचार किया जायेगा, यह बात सही है कि अधिवक्ता समाज के वकालत के शुरू और अंत में वित्तीय आवश्यकता होती है. इसलिए झारखंड की तर्ज पर बिहार में भी पेंशन योजना शुरू कराने के लिए नीतीश कुमार और केंद्र सरकार से मांग की जायेगी. पूर्व एमएलसी ने भी बिहार सरकार का आभार जताया. लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल ने कहा कि नये अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि मिलने से उनके भविष्य सुरक्षित होंगे. अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार से मांग है कि अन्य मांगों को भी शीघ्रता से पुरी की जाएं. पूर्व अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने कहा कि पेंशन योजना लागू करना अब जरूरी हो गया है. स्पेशल पीपी कुमार योगेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज में बुजुर्ग अधिवक्ता बड़े तादाद में है. उनके हित को ध्यान में रखते हुए पेंशन योजना लागू हो. अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि हम सब असुरक्षित माहौल में कार्य करते हैं इसलिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू होना अति आवश्यक हो गया है. युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह उर्फ मंटू ने कहा कि बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति अधिवक्ता कल्याण के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा. जिला विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, पूर्व सचिव परशुराम सिंह, पूर्व सचिव नागेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष व अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, सरकारी अधिवक्ता बृजा प्रसाद ने बिहार सरकार के प्रति हर्ष जताया. धन्यवाद ज्ञापन महासचिव जगनरायण सिंह ने किया. मौके पर एपीपी प्रदीप कुमार सिंह, उदय कुमार सिन्हा, अनिल कुमार चौबे, मुकेश कुमार सिंह, कामता प्रसाद सिंह, बागेश्वरी प्रसाद, रवींद्र सिंह, सियाराम पांडेय, अनुराग कुमार, सुधीर कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, बद्रीनारायण सिंह, इरशाद आलम, गिरिजेश सिंह, विरेंद्र दूबे, अशोक कुमार गुप्ता, श्याम नंदन तिवारी, अवधेश राय, अमरेंद्र नारायण सिंह, दिलीप कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, निपेश्वर नारायण सिंह देव, मिथिलेश प्रसाद यादव, संतोष कुमार, कुणाल राहुल सहित आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola