ePaper

Samastipur: जयकारे के बीच माता के चौथे स्वरुप देवी कुष्मांडा की हुई पूजा

Updated at : 25 Sep 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur: जयकारे के बीच माता के चौथे स्वरुप देवी कुष्मांडा की हुई पूजा

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन गुरुवार को आदिशक्ति मा दुर्गा के चौथे स्वरुप देवी कुष्मांडा का पूजन कर माता के चरणों में अपनी आस्था और श्रद्धा निवेदित किया.

विज्ञापन

समस्तीपुर . शारदीय नवरात्र के चौथे दिन गुरुवार को आदिशक्ति मा दुर्गा के चौथे स्वरुप देवी कुष्मांडा का पूजन कर माता के चरणों में अपनी आस्था और श्रद्धा निवेदित किया. भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की. देवी मंदिर व पूजा-पंडालों में जगह-जगह माता की प्रतिमा, कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है. नगर सहित ग्रामीण इलाके में लोग शक्ति की अराधना में लीन हैं. घर-घर से उठ रही मा के जयकारों की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है. शहर के बारह पत्थर मुहल्ला स्थित शिव दुर्गा काली मंदिर, स्टेडियम मार्केट, कचहरी परिसर, कर्पूरी बस पड़ाव, टुनटुनिया गुमटी स्थित काली पीठ, बहादुरपुर मोहल्ल स्थित पुरानी दुर्गा स्थान, शिव दुर्गा मंदिर, जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान, दुधपुरा जेल चौक, मथुरापुर घाट स्थित पूजा पंडाल को खास तरीके से सजाया जा रहा है. मूर्तिकार प्रतिमाओं को जीवंत स्वरुप देने में जुटे हैं. वहीं ग्रामीण इलाके में भी जगह-जगह पूजा-पंडालों में साज सज्जे का काम अंतिम चरण में है. श्रद्धालुओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है. हसनपुर : प्रखंड के दुर्गापुर गांव में प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. पंडित राहुल झा व्रती प्रमुख अंजू देवी व पैक्स अध्यक्ष रामचंद्र पासवान को पूजा कर नवरात्र पूजन कर रहे हैं. पूजा की सफलता में रामविलास पासवान, लालबहादुर पासवान, रामविनय पासवान, रामप्रवेश पासवान, वकील पासवान, नारयण पासवान, जंगली पासवान, राजेन्द्र पासवान, गौरी पासवान आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola