Bokaro News : महिला के गले से सोने की चेन छिनतई
Author Nitya nand saw
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएस सिटी पुलिस खंगाल रही है घटनास्थल के पास का सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो.
को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी शशिकांत की पत्नी के गले से बाइक सवार उचक्कों ने रविवार को सोने की चेन छीन लिया और फरार हो गये. इस संबंध में शशिकांत ने बीएस सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कॉलोनी स्थित बाजार आये हुए थे. सड़क पर दोनों पैदल ही चल रहे थे. इसी बीच पीछे से बाइक सवार उचक्के पहुंचे. एक उचक्का उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट कर भाग गया. वह जब तक कुछ समझे और हल्ला किया, तब तक उचक्के काफी दूर निकल चुके थे. शिकायत मिलने के बाद बीएस सिटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि उचक्कों की पहचान की जा सके.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन