गणेशपुर बथनगामा के गणेश को चाकू मारकर गंभीर रूप से किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रीगा. थाना क्षेत्र की गणेशपुर बभनगामा पंचायत के गणेशपुर गांव वार्ड नंबर 10 निवासी स्व रामचंद्र प्रसाद के पुत्र गणेश प्रसाद को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया

विज्ञापन

रीगा.

थाना क्षेत्र की गणेशपुर बभनगामा पंचायत के गणेशपुर गांव वार्ड नंबर 10 निवासी स्व रामचंद्र प्रसाद के पुत्र गणेश प्रसाद को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है. घटना को लेकर घायल ने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. बताया है कि वह किसी कार्य से घर से बाहर निकल रहे थे. इसी बीच रास्ते में अमरेंद्र प्रसाद के पुत्र नेहाल कुमार ने रोककर गाली-गलौज करते हुए चाकू से शरीर पर हमला कर दिया. शरीर के कई भागों में चाकू मार कर घायल कर दिया. नेहाल कुमार का बहनोई उसी जगह था. आरोपित ने मारपीट कर जेब से 15 हजार रुपए नगद एवं गले से हनुमानी छीन लिया. खून से लथपथ अवस्था में श्री प्रसाद को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से डॉक्टर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. अब तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola