ePaper

डीएम ने निर्माणाधीन आईटीआई भवन का किया निरीक्षण, शीघ्र कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Updated at : 05 Sep 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने निर्माणाधीन आईटीआई भवन का किया निरीक्षण, शीघ्र कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

उन्होंने विशेष रूप से भवन में पुट्टी और कोटा घिसाई के कार्य को मानक एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराने का आदेश दिया

विज्ञापन

वीरपुर. मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का गुरुवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवनों की गुणवत्ता, वर्ग कक्षों और प्रशासनिक भवन का बारीकी से जायजा लिया. डीएम ने मौके पर मौजूद भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए. उन्होंने विशेष रूप से भवन में पुट्टी और कोटा घिसाई के कार्य को मानक एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा होना चाहिए, ताकि संस्थान में जल्द से जल्द पढ़ाई प्रारंभ हो सके और बच्चों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में नियमित शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके. निरीक्षण के दौरान वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार, आईटीआई के प्राचार्य प्रभाकर कुमार प्रभात, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सुपौल तथा कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola