दिगंबर जैन पंचायत ने महावीर जयंती से पूर्व फल व बिस्कुट बांटे
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग. दिगंबर जैन पंचायत ने शनिवार को महावीर जयंती से पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के बीच फल व बिस्कुट का वितरण किया. इसके अलावा आर्ष कन्या
विज्ञापन
हजारीबाग
.
दिगंबर जैन पंचायत ने शनिवार को महावीर जयंती से पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के बीच फल व बिस्कुट का वितरण किया. इसके अलावा आर्ष कन्या गुरुकुल, वृद्धाश्रम, स्कूल, बिरहोर बस्ती में फल-बिस्कुट बांटे. दिगंबर जैन समाज के संयुक्त महामंत्री राजीव पिंटू छाबड़ा ने कहा कि जैन समाज हर साल महावीर जयंती के पूर्व यह आयोजन करती है. दिगंबर जैन पंचायत के कार्यकारिणी सदस्य जैन युवा परिषद व जैन महिला समाज की महिलाएं व अन्य फल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई. मीडिया प्रभारी विजय जैन लुहाड़िया ने बताया कि 21 अप्रैल की सुबह पांच बजे प्रभातफेरी बाड़म बाजार दिगंबर जैन मंदिर से निकाली जायेगी. दोपहर एक बजे भगवान महावीर के जन्म कल्याणक की शोभायात्रा बाड़म बाजार से शुरू होकर हजारीबाग नगर में भ्रमण करेगी. महावीर जयंती पर सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. संध्या में महाआरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन