ePaper

Dhanbad News: एनएसी कॉलोनी के आवास व भवन खाली कराने के नोटिस से डोमगढ़ में हड़कंप

Updated at : 12 Jan 2025 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: एनएसी कॉलोनी के आवास व भवन खाली कराने के नोटिस से डोमगढ़ में हड़कंप

<P><H2>Dhanbad News:सेल को जमीन देने के लिए तीन माह में परिसर खाली कराना जरूरी.</H2>Dhanbad News:सिंदरी एफसीआइएल प्रबंधन ने डोमगढ़ एनएसी कॉलोनी स्थित आवास और भवन को तीन माह के भीतर

विज्ञापन

Dhanbad News:सेल को जमीन देने के लिए तीन माह में परिसर खाली कराना जरूरी.

Dhanbad News:सिंदरी एफसीआइएल प्रबंधन ने डोमगढ़ एनएसी कॉलोनी स्थित आवास और भवन को तीन माह के भीतर खाली कराने का अनुरोध सहायक नगर आयुक्त नगर निगम धनबाद से किया है. वित्त एवं संपदा सलाहकार देवदास अधिकारी ने सहायक नगर आयुक्त को प्रेषित पत्र में कहा है कि डोमगढ़ एनएसी कॉलोनी स्थित आवास व भवन 23.57 एकड जमीन पर बने हैं. यह एफसीआईएल के स्वामित्व में है.

कानूनी कार्रवाई का विकल्प

उल्लिखित जमीन सेल टासरा प्रोजेक्ट के अंतर्गत आता है. इसे भारत सरकार के विशेष अनुमोदन से एफसीआइएल प्रबंधन ने सेल को आवंटित कर दिया है. खाद प्रबंधन ने निगम के सहायक आयुक्त से अनुरोध किया है कि सेल को जमीन देने के लिए तीन माह के भीतर परिसर खाली कराना होगा. इसके साथ ही खाद कारखाना प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम के जोखिम और लागत पर उक्त कॉलोनी में रहने वालों का आवास खाली कराने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

निगम के पास लीज नवीकरण का मौका

सहायक नगर आयुक्त धनबाद को प्रेषित पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि सिंदरी में एनएसी / नगर निगम को आवास, बाजार, विद्यालय भवन और कार्यालय के लिए आवंटित डोमगढ़, रोहड़ाबांध और रांगामाटी की जमीनों की लीज अवधि समाप्त हो चुकी है. नगर निगम पत्र देकर रोहड़ाबांध और रांगामाटी की जमीनों के लीज का नवीनीकरण करा सकता है. लीज नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र नहीं देने की स्थिति में खाद प्रबंधन पीपी एक्ट के तहत बेदखली की कार्रवाई करेगाय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola