Deoghar news : सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं बल्कि जीवन जीने की महान परंपरा : बिनोद महाराज

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुपुर. शहर के बड़ा शेखपुरा स्थित रामलीला मैदान में रविवार को सर्व सनातन हिंदू समाज के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बड़ा शेखपुरा स्थित रामलीला मैदान में रविवार को सर्व सनातन हिंदू समाज के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण मंत्र के माध्यम से आचार्य मार्कण्डेय व अतिथियों ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंडी बाबा बिनोद महाराज थे. मौके पर बिनोद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं बल्कि जीवन जीने की महान परंपरा है. उन्होंने कहा कि हमें अपने धर्म, संस्कृति और संस्कारों के प्रति सजग रहकर समाज में सेवा, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना चाहिए. वही सर्व सनातन हिंदू समाज के प्रांत प्रचारक सह मुख्य वक्ता गोपाल जी ने कहा कि संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने कहा कि जब समाज अपने संस्कार, परंपरा और संगठन के प्रति जागरूक रहेगा, तब धर्म और संस्कृति की रक्षा स्वतः होती रहेगी. कार्यक्रम के अध्यक्ष शिवानंद झा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को नयी दिशा और प्रेरणा प्रदान करते है. मंच संचालन रामअचल ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक विवेक, अरुण, राजेश कुमार,विनय कुमार वर्मा ,विपिन कुमार, घनश्याम जायसवाल, मुकेश कुमार मंडल, नीलू शर्मा ,धर्मेंद्र कुमार ,विवेक कुमार यादव ,जय ,राजकुमार, राम अचल यादव ,श्रीकांत कुमार, बालकृष्ण चौधरी, मनोज सिंह ,पवन कुमार यादव , अरविंद कुमार, शर्मा संतोष कुमार, राजू शाह, रघु शाह, संतोष कुमार यादव, किशोर कुमार रावत, विनोद रवानी, प्रमोद शर्मा , संतु रवानी, शरद मोहनका, निकुंज कुमार,अमिताभ गुप्ता, धीरज बारी, रितेश कुमार, कुंदन गिरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola