Deoghar news : श्रीश्री मोहनानंद प्लट टू विद्यालय में संस्कृत सप्ताह का समापन

Updated:
विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. श्रीश्री मोहनानंद प्लस-टू विद्यालय में चार जुलाई से आयोजित शुरू संस्कृत सप्ताह का नौ अगस्त को विधि विधानपूर्वक समापन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम,

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. श्रीश्री मोहनानंद प्लस-टू विद्यालय में चार जुलाई से आयोजित शुरू संस्कृत सप्ताह का नौ अगस्त को विधि विधानपूर्वक समापन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, संस्कृत भाषा में सुभाषित श्लोक पाठ, संस्कृत कविता पाठ, संस्कृत सम्भाषण, संस्कृत गीत, चित्रांकन व रंगोली आदि कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संस्कृत शिक्षक राजीव शंकर व निशा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. इस संबंध में राजकुमार दुबे ने संयुक्त रूप से बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष श्रावणी पूर्णिमा पर ऋषि पर्व और संस्कृत दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में बालिका वर्ग में साक्षी तिवारी, खुशबू कुमारी, नंदनी कुमारी, वीणा कुमारी, साक्षी कुमारी, कुमकुम कुमारी, भवानी कुमारी, अन्नू प्रिया, राखी रानी, नीलम कुमारी, रितु, रिया, पूजा, मुस्कान संगीता कुमारी, अन्नू प्रिया, शिवानी कुमारी, मीठी, गूंजा, पिंकी, क्षमा कुमारी, मुस्कान कुमारी, बालक वर्ग में आदित्य कुमार, आनंद , सूरज, आनंद कुमार, निर्णायक के रूप में विद्यालय शिक्षक मृत्युंजय कुमार थे. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य उमेश प्रसाद यादव ने अपने अध्यक्षीय भाषण में छात्र व छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना के साथ विधिवत समापन किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दिनकर ज्योति

लेखक के बारे में

By दिनकर ज्योति

दिनकर ज्योति प्रभात खबर देवघर में सिटी रिपोर्टर हूं. मेरे पास हिंदी पत्रकारिता का 20 साल का अनुभव है. मैंने 2006 में हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. देवघर प्रभात खबर में शुरू से रिपोर्टिंग कर रहा हूं. 2006 में स्ट्रींगर से प्रभात खबर में काम शुरू किया हूं. 2010 में स्टाॅफर बन कर काम कर रहा हूं. मुझे जनता से जुड़े न्यूज में काम करने में मन लगता है. मैं बाबा मंदिर से रिपोर्टिंग शुरू कर अध्यात्मिक, सामाजिक संगठन, खेल की रिपोर्टिंग करते हुए 2009 से लगातार नगर निगम से रिपोर्टिंग कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola