Deoghar news : नगर कल्याणार्थ मातृ कॉलोनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आठ प्रहर अखंड हरिनाम

Updated:
विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . कालीरेखा मातृ काॅलोनी कुष्ठाश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर कल्याणार्थ आठ प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ. पुजारी सीताराम पांडेय और पवन यादव ने दिन के लगभग

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . कालीरेखा मातृ काॅलोनी कुष्ठाश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर कल्याणार्थ आठ प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ. पुजारी सीताराम पांडेय और पवन यादव ने दिन के लगभग 11:40 बजे विधि-व��धान से संकल्प पूजा की. इसमें बिहार, बंगाल व झारखंड के कई जिलों से कीर्तन करने वाले दल आये हुए हैं. हरे राम, हरे कृष्ण से पूरा मातृ कॉलोनी गूंज रहा है. रविवार 17 अगस्त को हवन समापन के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में आयोजन समिति के सचिव सीताराम साह ने बताया कि अखंड हरिनाम संकीर्तन में बंगाल के चितरंजन और आसनसोल से दो दल, बिहार के दानापुर व गया जिले से दो दल आये हुए है. कीर्तन का शुभारंभ देवघर के मातृ कॉलोनी कीर्तन दल ने किया. इसके बाद सभी दल बारी-बारी से दो-दो घंटे कीर्तन कर रहे हैं. कल 17 अगस्त को दिन के 11.40 बजे हवन पूजा समापन के साथ अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन होगा. इसके बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरण किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र राय, सचिव सीताराम साह, शिवानी देवी, शांति देवी, मुरला सेठी, शमसूल अंसारी, टुकन ठाकुर, भीम गिरि, विजय चौधरी, बलदेव राय, रवि सेठी, भोला सेठी, मोहन महतो, योगेंद्र सेठी, अर्जुन महतो, रवींद्र बेरा, दिलीप कुमार साह, चंदन साह, संजय सेठी, शेखर कुमार, खेमन दास, राजू साह आदि जुटे हुए हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दिनकर ज्योति

लेखक के बारे में

By दिनकर ज्योति

दिनकर ज्योति प्रभात खबर देवघर में सिटी रिपोर्टर हूं. मेरे पास हिंदी पत्रकारिता का 20 साल का अनुभव है. मैंने 2006 में हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. देवघर प्रभात खबर में शुरू से रिपोर्टिंग कर रहा हूं. 2006 में स्ट्रींगर से प्रभात खबर में काम शुरू किया हूं. 2010 में स्टाॅफर बन कर काम कर रहा हूं. मुझे जनता से जुड़े न्यूज में काम करने में मन लगता है. मैं बाबा मंदिर से रिपोर्टिंग शुरू कर अध्यात्मिक, सामाजिक संगठन, खेल की रिपोर्टिंग करते हुए 2009 से लगातार नगर निगम से रिपोर्टिंग कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola