नाव हादसे में मृत महिला के आश्रितों को मंत्री ने चार लाख का दिया चेक

मंत्री ने सभी मृतका के परिवार को 50-50 हजार रूपये का निजी स्तर पर किया आर्थिक मदद
– मंत्री ने सभी मृतका के परिवार को 50-50 हजार रूपये का निजी स्तर पर किया आर्थिक मदद छातापुर स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने बुधवार की शाम डहरिया पंचायत वार्ड दो स्थित चकला गांव पहुंचे. उन्होंने मृत के परिजनों से भेंट के दौरान दुख जताया और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने के प्रति आश्वस्त किया. इस दौरान मंत्री ने मृतका 38 वर्षीया संजन देवी के आश्रितों को सरकार की ओर से चार लाख की राशि का चेक प्रदान किया. साथ ही मंत्री श्री बबलू ने हादसे के शिकार सभी पांच महिला के परिजनों को निजी स्तर से सहयोग के रूप में नगदी 50-50 हजार रुपए प्रदान किये. मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार, बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, सीओ राकेश कुमार के अलावे कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद थे. मंत्री ने हादसे पर दुख जताते कहा कि यह बहुत ही दुखद और हृदय विदारक घटना है. हादसे में एक साथ पांच पांच महिलाओं के साथ हुई इस घटना से वे मर्माहत हैं. बताया कि एक मृतका के तीन बेटियों को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भर्ती कर 12वीं तक निशुल्क रूप से शिक्षा प्रदान की जायेगी. कहा कि और जो भी बच्चे पढना चाहेंगे उसके पढाई की व्यवस्था भी की जायेगी. मौके पर शालीग्राम पांडेय, जीवछ सिंह, पवन कुमार हजारी, गौरीशंकर भगत, शिवकुमार भगत, सुशील कर्ण, ललितेश्वर पांडेय, सुरज चंद्र प्रकाश, रमेश कुमार मुखिया, प्रशांत उर्फ काली झा, पंकज यादव, भोगानंद राजा, सतीश साह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




