Bokaro News : राष्ट्रपति ने किया बोकारो के अंतरराष्ट्रीय चित्रकार सरोज को सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bokaro News : सरोज ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व, झारखंडी वेशभूषा में हुए शामिल, पांच अगस्त को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी ने किया था चयन.

विज्ञापन

रंजीत कुमार, बोकारो, बोकारो के लिए बुधवार का दिन गौरवमयी रहा. बोकारो के अंतरराष्ट्रीय चित्रकार सरोज मिश्र को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ब्यूटी ऑफ ड्रीम (तुलसी विवाह को चित्रों को दर्शाया) को लेकर नयी दिल्ली में सम्मानित किया. यह सम्मान नयी दिल्ली के डॉ आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में ललित कला अकादमी के 64वां राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी अवार्ड सेरेमनी में प्रदान किया गया. समारोह में केंद्र के कल्चरल एंड टूरिज्म मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विभागीय सचिव विवेक अग्रवाल, ललित कला अकादमी के वाइस चेयरमैन डॉ नंदलाल ठाकुर सहित दर्जनों गणमान्य व बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए. सरोज के सम्मान से बोकारो के साथ झारखंड गौरान्वित है. सरोज ने सम्मान पिता स्व. ताराकांत मिश्र व माता स्व. सुमित्रा देवी को समर्पित किया. साथ ही श्रेय परिवार व हर संघर्ष व विषम परिस्थिति में साथ देनेवालों को दिया है.

इस दौरान राष्ट्रपति ने 20 कलाकारों को सम्मानित किया. सरोज ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया. श्री सरोज ने कहा कि इस सम्मान ने मेरे जीवन को एक नयी दिशा प्रदान की है. मेरी चाहत पूरी दुनियां में भारत की कला को फैलाने की है. लगातार इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं. अपना जीवन भी कला के लिए समर्पित कर दिया है.

6000 से अधिक कलाकारों ने लिया था हिस्सा

राष्ट्रीय ललित कला अकादमी नयी दिल्ली में पांच अगस्त को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के 70 साल पूरा होने पर राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. इसमें देश भर से 6000 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया था. इसमें 286 कलाकारों के चि���्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी. प्रदर्शनी में कला के विभिन्न विद्याओं का चयन किया गया. इसमें 20 कलाकारों को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी ने सम्मानित किया था. अतिथियों ने भारत की कलात्मक विरासत में उत्कृष्ट योगदान के लिए सभी विजेताओं को बधाई दी थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola