ePaper

बछवाड़ा में तीसरी बार अंचल मंत्री बने भूषण सिंह

Updated at : 05 Sep 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
बछवाड़ा में तीसरी बार अंचल मंत्री बने भूषण सिंह

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बछवाड़ा अंचल परिषद का 24 वां सम्मेलन गुरूवार को कॉ महेश्वर प्रसाद चौधरी नगर,रानी 01 सुमेधा विवाह भवन में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

बछवाड़ा. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बछवाड़ा अंचल परिषद का 24 वां सम्मेलन गुरूवार को कॉ महेश्वर प्रसाद चौधरी नगर,रानी 01 सुमेधा विवाह भवन में संपन्न हुआ. सम्मेलन के दौरान आयोजित प्रतिनिधि सत्र में बछवाड़ा प्रखंड के सभी 18 पंचायतों से कुल 160 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. प्रतिनिधि सत्र में अंचल मंत्री कॉ भूषण सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें पिछले तीन वर्षों का लेखा जोखा सहित पार्टी द्वारा किए गए राजनीतिक एवं सांगठनिक क्रियाकलापों की लिखित रिपोर्ट दिया गया. इस प्रतिवेदन पर लंबी बहस हुई जिसमें 68 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इसके बाद अंचल मंत्री के द्वारा संशोधित रिपोर्ट अगली कमिटी में देने के आश्वासन के बाद सर्वसम्मति से प्रतिवेदन पास किया गया. जिसके बाद 65 सदस्यीय अंचल परिषद का गठन किया गया,वही सर्वसम्मति से अंचल परिषद के सदस्यों द्वारा कॉ भुषण सिंह को तीसरी बार अंचल मंत्री चुना गया. वही मौजूद अंचल परिषद के सदस्यों के द्वारा अंचल मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि 2013 से बछवाड़ा में लगातार अंचल मंत्री कॉ भुषण सिंह को चुना गया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola