बीए की परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर गंगा पुल एप्रोच पथ स्थित टीओपी के समीप शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, मामा गंभीर रूप से घायल मुंगेर. मुंगेर गंगा पुल एप्रोच पथ स्थित टीओपी के समीप शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी संजय कुमार की 21 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों और हाइवे गश्ती दल की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि खुशी अपने मामा मनीष कुमार के साथ बाइक से बेगूसराय बीए पार्ट-वन की परीक्षा देने जा रही थी. वह नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के चड़ौन गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बाइक श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ स्थित टीओपी के समीप पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि खुशी सड़क पर गिर गयी और ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके मामा गंभीर रूप से घायल हो गये. मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. पुलिस टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola