अतिक्रमण के विरुद्ध नगर परिषद ने चलाया बुलडोजर

प्रतिनिधि, झाझा. नगर परिषद ने नप क्षेत्र के जेसी साहा रोड से कमरुल होदा चौक के बीच अतिक्रमण कर बनाये गये मकानों को जेसीबी चला कर हटाया. मंगलवार को नगर
प्रतिनिधि, झाझा. नगर परिषद ने नप क्षेत्र के जेसी साहा रोड से कमरुल होदा चौक के बीच अतिक्रमण कर बनाये गये मकानों को जेसीबी चला कर हटाया. मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से इसको लेकर अभियान चलाया. नगर स्वच्छता प्रबंधक मोनिका कुमारी ने बताया कि बरसात का समय आ गया है. हमें नाले की सफाई करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि यह अभियान लोगों की शिकायत पर चलाया गया है. उन्होंने बताया कि कई लोगों ने नगर परिषद क्षेत्र में बने नाले पर अतिक्रमण करते हुए उस पर अपना भवन का निर्माण कर लिया है. इनलोगों को पहले ही हमने नोटिस जारी किया था. पर इन लोगों ने अपने मन से अतिक्रमण को नहीं हटाया, इसके बाद नप ने नियमानुसार कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि निर्मल मेडिकल, लकी मेडिकल, सुधीर कुमार, भारत गैस व राजेश मंडल ने भी अतिक्रमण किया हुआ है. फिलहाल इस पर कार्य किया जा रहा है. नगर स्वच्छता प्रबंधक ने बताया कि आगामी 19 जुलाई से शहर में सभी जगह पर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जायेगा. फिलहाल अभी माइकिंग द्वारा सभी को सचेत किया जा रहा है. बावजूद इसके उक्त तिथि तक लोगों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो एक बार फिर से पुलिस के सहयोग से अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने आम शहरवासियों से अपील किया कि नगर परिषद क्षेत्र की आम सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कर दें, ताकि आवागमन में किसी को भी कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े .मौके पर नगर परिषद के कई कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




