ePaper

Samastipur: अंगार पंचायत भवन पर ताला लटका देख ग्रामीणों ने घेरा

Updated at : 25 Sep 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur: अंगार पंचायत भवन पर ताला लटका देख ग्रामीणों ने घेरा

गुरुवार को दर्जनों ग्रामीणों ने अंगारघाट पंचायत भवन पर राशनकार्ड बनाने की मांग को लेकर घेराव कर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

उजियारपुर. भाकपा माले अंगारघाट पंचायत सचिव सह वार्ड सदस्य समीम मन्सुरी के नेतृत्व में गुरुवार को दर्जनों ग्रामीणों ने अंगारघाट पंचायत भवन पर राशनकार्ड बनाने की मांग को लेकर घेराव कर प्रदर्शन किया. ग्रामीण उस समय उग्र हो गये जब घंटों इंतजार के बाद पंचायत भवन का ताला नहीं खुला. मामला था राशन कार्ड से वंचित ग्रामीणों को नया नाम जुड़वाने और नया राशन कार्ड बनाने का. वार्ड सदस्य ने कहा कि दस बजे दिन से ग्रामीण पंचायत भवन पर जुटने लगे थे. साढ़े बारह बजे से लेकर एक बजे तक एक भी पंचायत कर्मी यहां तक की डाटा आपरेटर भी नदारद थे. भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में आये पुरुष और महिलाओं ने कार्यालय में ताला लटका देख कर पंचायत भवन काे घेर लिया. मौके पर पहुंचे भाकपा माले के महावीर पोद्दार ने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जिन कर्मियों को अंगारघाट पंचायत में राशन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी निर्धारित थी. आखिर क्यों नहीं समय पर आकर राशनकार्ड बनाया. वैसे कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि अंगारघाट सहित सभी पंचायतों में बड़ी संख्या में लोग राशनकार्ड से वंचित हैं. उन्होंने जिला समाहर्ता से राशनकार्ड बनाने में जाति, आय एवं आवासीय प्रमाणपत्र की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की. मौके पर मंटेश चौधरी, विभा देवी, राकेश कुमार गिरि, मंजू देवी, हीरा देवी, सुबोध नारायण गिरि, खुशबू खातून, काजल कुमारी, रिंकू देवी, चुनचुन देवी, सरिता देवी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola