कैंप में बिल विपत्र भुगतान से संबंधित आये 60 आवेदन, सात का हुआ निष्पादन

जेई बैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कैंप में विभागीय कर्मी आवेदन प्राप्ति कार्य में जुटे थे
छातापुर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित एलएन सभागार में गुरुवार को विद्युत विभाग द्वारा कैंप का आयोजन किया गया. आयोजित कैंप में उपभोक्ताओं के विद्युत से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्राप्त किए गए. जेई बैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कैंप में विभागीय कर्मी आवेदन प्राप्ति कार्य में जुटे थे. जेई के अनुसार कैंप में बिल विपत्र भुगतान से संबंधित 60 आवेदन प्राप्त हुए. एग्रिकल्चर कनेक्शन के खंभे और विद्युत संचरण लाइन के लिए चार आवेदन, विद्युत आपूर्ति से संबंधित तीन व स्मार्ट मीटर से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुए. जेई ने बताया कि बिल भुगतान से संबंधित 60 में से सात आवेदन का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया. शेष आवेदन के आलोक में समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. कैंप में सुपरवाइजर जीवन कुमार, कार्यपालक सहायक अमित कुमार, लाइनमैन मनोज कुमार साह, सोनू कुमार, नकुल मंडल, मो रहमत, प्रदीप मेहता, मो इजहार आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




