ePaper

बैकुंठपुर सीएचसी में इलाज कराने को पहुंचे वायरल फीवर से पीड़ित तीन सौ मरीज

Updated at : 01 Sep 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
बैकुंठपुर सीएचसी में इलाज कराने को पहुंचे वायरल फीवर से पीड़ित तीन सौ मरीज

बैकुंठपुर. प्रखंड के सीएचसी में इन दिनों वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सोमवार को आउटडोर में रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर दवा वितरण केंद्र तक सैकड़ों मरीज कतार में दिखे.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. प्रखंड के सीएचसी में इन दिनों वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सोमवार को आउटडोर में रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर दवा वितरण केंद्र तक सैकड़ों मरीज कतार में दिखे. सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम बदलने के साथ वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है. बुखार के साथ शरीर में थकान, कमजोरी, सिरदर्द, गले में खराश, खांसी, आंखों में जलन व उल्टी-मतली इसके सामान्य लक्षण हैं. डॉ सिंह ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता जरूरी है. हाथ धोना, छींकते या खांसते समय मुंह-नाक ढकना और बीमार व्यक्ति से दूरी बनाना आवश्यक है. सोमवार को सीएचसी में करीब तीन सौ मरीजों का इलाज किया गया. इलाज में प्रभारी समेत डॉ ओमप्रकाश, डॉ शशि शेखर सिंह, डॉ मनीष कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी जुटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola