10 साइबर आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर. एडीजे दो सह विशेष न्यायाधीश साइबर क्राइम केस अशोक कुमार की अदालत में साइबर ठगी मामले के 10 आरोपियों की ओर से दाखिल अलग-अलग आवेदन पर सुनवाई की गयी.

विज्ञापन

देवघर. एडीजे दो सह विशेष न्यायाधीश साइबर क्राइम केस अशोक कुमार की अदालत में साइबर ठगी मामले के 10 आरोपियों की ओर से दाखिल अलग-अलग आवेदन पर सुनवाई की गयी. इसमें अभियोजन एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद 10 साइबर आरोपियों उदय शंकर दास, वसंत कुमार दास, मुबारक अंसारी, विनोद कुमार दास, तुलसी दास, राजीव कुमार दास, तुलो दास, संतोष कुमार दास,अल्ताफ शेख एवं अनूप दास की जमानत अर्जी खारिज कर दी गयी. इनके विरुद्ध साइबर थाना देवघर में केस दर्ज हुआ है, जिसमें गैर जमानती धाराएं लगायी गयी हैं. अदालत ने केस डायरी के तथ्यों का अवलोकन कर आरोपियों को जमानत नहीं दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola