Bengal Panchayat Chunav Re-Poll: पंचायत चुनाव हिंसा मामले की जांच के लिये भाजपा की 4 सदस्यीय कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Panchayat Chunav 2023: 8 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव कराया गया था. फिर भी चुनाव में हिंसा की कई घटनाएं हुई. कहीं तोड़फोड़, तो कहीं आगजनी, कहीं बमबारी भी हुई. इन घटनाओं में 38 लोगों की मौत की खबर है. चुनाव में हुई हिंसा को देखते हुए आज 696 बूथों पर फिर से मतदान कराया जा रहा है. सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी. बंगाल पंचायत चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे (prabhatkhabar.com) के LIVE सेक्शन में…

विज्ञापन

 शाम 5 बजे तक 64.42 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पुनर्मतदान में शाम 5 बजे तक 64.42 फीसदी वोटिंग हुई.

हिंसा की जांच के लिये जे पी नड्डा ने 4 सदस्यीय कमेटी का किया गठन

पश्चिम बंगाल में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है.

दोपहर 3 बजे तक 53.95 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 53.95 फीसदी वोटिंग हुई.

TMC ग्राम पंचायत प्रत्याशी मनोज घोष गिरफ्तार

एनआइए ने बीरभूम के तृणमूल उम्मीदवार मनोज घोष को गिरफ्तार कर लिया है. मनोज घोष को नलहटी पुलिस स्टेशन बुलाया गया और उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया. एनआइए ने तृणमूल उम्मीदवार के पत्थर खदान से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया है.

डोमजूड़ में तृणमूल प्रत्याशी के घर व कार में तोड़-फोड़

हावड़ा के डोमजूड़ में तृणमूल पंचायत समिति उम्मीदवार शेख सुल्ताना के घर और कार में तोड़फोड़ की गई है. आरोप सीपीएम कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर लगा है. आरोप है कि बदमाशों ने आकर सुल्ताना के घर में तोड़फोड़ की. बड़े-बड़े पत्थर फेंके जाते हैं. परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है. घटना के बाद पुलिस और सशस्त्र केंद्रीय बल इलाके में पहुंचे.

गंगारामपुर में सुकांत मजूमदार के खिलाफ प्रदर्शन

दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के खिलाफ में तृणमूल ने विरोध प्रदर्शन किया है. मतदान केंद्र से 300 मीटर दूर राघवपुर के बूथ पर सुकांत के काफिले को रोक दिया गया. बालुरघाट सांसद को करीब 40 मिनट तक विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola