West Bengal Breaking News : शुभेंदु अधिकारी ने रखी मांग राज्य के मुख्य सचिव को किया जाये शोकॉज
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
दिल्ली सरकार के अधिकारों को निशाना बनाने के लिए विधेयक लाया गया: तृणमूल कांग्रेस
तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली में अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना से संबंधित विधेयक का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि यह दिल्ली की निर्वाचित सरकार के अधिकारों को निशाना बनाने के लिए लाया गया विधेयक है. लोकसभा में ‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक 2023’ पर चर्चा में भाग लेते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने यह दावा भी किया कि दिल्ली में इस विधेयक के माध्यम से संघवाद के सिद्धांत को नष्ट किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘यह ‘टार्गेटेड’ विधेयक है जिसका मकसद दिल्ली सरकार के अधिकारों और जनता को निशाना बनाना है.’’ उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक दुर्भावनापूर्ण ढंग से लाया गया है.
शुभेंदु अधिकारी ने रखी मांग राज्य के मुख्य सचिव को किया जाये शोकॉज
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मांग की है कि राज्य के मुख्य सचिव को शोकॉज किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव के खिलाफ केंद्र सरकार के डीओपीडी सचिव, कैबिनेट सचिव और वित्त सचिव को पत्र भेजा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार को नबन्ना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव मौजूद थे वहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ टिप्पणी की है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं, एनडीए का कोई महत्व नहीं
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं एनडीए का कोई महत्व नहीं है. विधानसभा चुनाव में जनता बतायेगी एनडीए का कोई महत्व नहीं है.
काले धन को सफेद करने के लिए कालीघाटेर काकू ने गुमनाम रूप से कई संपत्तियां खरीदीं
ईडी का दावा है कि काले धन को सफेद करने के लिए कालीघाटेर काकू ने गुमनाम रूप से कई संपत्तियां खरीदीं है. जांच एजेंसी ईडी द्वारा उनके खिलाफ कोलकाता के सिटी सेशन कोर्ट में पेश की गई 126 पन्नों की मूल चार्जशीट में इस मामले का जिक्र किया गया है.
रक्त रंजित अवस्था में जंगल के पास शव मिलने से सनसनी
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना के पछीयाडा स्थित जंगल से गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का रक्त रंजित अवस्था में शव मिलने की घटना के बाद समूचे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना को लेकर मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु दुबराज पुर जनरल अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने मृतक व्यक्ति का नाम शेख सफीरुल (48) बताया है. शेख सफीरूल दुबराजपुर के 12 नंबर वार्ड के नतून बस स्टैंड इलाके का रहने वाला था.
मुख्यमंत्री नहीं चाहती है किसी की नौकरी हो
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि मुख्यमंत्री नहीं चाहती कि किसी को नौकरी मिले. ममता बनर्जी एक व्यक्ति के वेतन के पैसे से कई लोगों को लक्ष्मी भंडार देकर वोट की राजनीति कर रही हैं.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए