West Bengal Breaking news : कुणाल घोष नेताजी इंडोर की सभा में अभिषेक की फोटो न रहने पर बिफरे
West Bengal Breaking news Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
एसटीएफ ने दो करोड़ से ज्यादा मूल्य की फेंसिडील जब्त की, छह गिरफ्तार
दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर थाना इलाके में राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अभियान चलाकर फेंसिडील (प्रतिबंधित कफ सिरप) की 30,300 बोतलें जब्त कीं है, जिनकी कीमत दो करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी गयी हैं. साथ ही एक ट्रक समेत तीन वाहन भी जब्त किये गये हैं. ड्रग्स की यह खेप उत्तर प्रदेश (यूपी) से राज्य में लायी गयी थी. इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
विसर्जन के दौरान आतिशबाजी के चपेट में आने से जख्मी
खड़गपुर नगर थाना अंतर्गत मंदिर तालाब इलाके में विसर्जन के दौरान पटाखे जलाकर आतिशबाजी के दौरान चपेट में आने से एक युवक जख्मी हो गया.घायल युवक का नाम नगेन राउत है.गौरतलब है कि इलाके में देवी जगधात्री की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था.इस दौरान नगेन पटाखे जलाकर आतिशबाजी कर रहा था.पटाखे जलाने के दौरान वह आग के चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया.उसके चेहरे का अधिकांश हिस्सा जल गया.उसे उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.लेकिन हालत स्थिर होेने के कारण उसे मेदिनीपुर मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया.
पत्थर खदान में युवक का शव मिलने से सनसनी
बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के सातशोल की पत्थर खदान में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और जल से भरी खदान में उतराये शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक का नाम लाल मोहन शेख (34) बताया है. अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. यह देख रही है कि युवक की खदान के पानी में डूबने से मौत हुई है अथवा, उसे किसी ने कहीं और जान से मारा, फिर शव को पत्थर खदान में डंप कर दिया.
ममेरे देवर की हत्या में विवाहित महिला झंडाबाग व भाई मालदा से गिरफ्तार
दुर्गापुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर ग्राम स्थित एक घर के बंद कमरे में मृत पाये गये बिहार के छपरा मूल के युवक छोटन दुबे (25) की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली. छोटन की हत्या के आरोप में उसकी भाभी पूजा पांडेय व उनके भाई मृत्युंजय उर्फ मित्तन पांडेय को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार कर लिया गया. पूजा को दुर्गापुर के झंडाबाग इलाके और उसके भाई मृत्युंजय को उत्तर बंगाल के मालदा से दबोचा गया. शनिवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपित पूजा को न्यायिक हिरासत में आसनसोल जेल भेज दिया गया. वहीं, शनिवार रात को दूसरे आरोपित (पूजा के भाई) मृत्युंजय को मालदा से गिरफ्तार कर पुलिस टीम दुर्गापुर पहुंची. आरोपियों के खिलाफ दुर्गापुर थाने में केस नंबर 605/ 23 की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों की मानें, तो छोटन दुबे का पूजा से कुछ वर्ष पहले अवैध संबंध हो गया था. छोटन रिश्ते में पूजा के पति का ममेरा भाभी था
कुणाल घोष नेताजी इंडोर की सभा में अभिषेक की फोटो न रहने पर बिफरे
कुणाल घोष नेताजी इंडोर की सभा में अभिषेक की फोटो न रहने पर बिफरे. कहा दल के कुछ नेता दीदी अभिषेक को बांटने की कोशिश कर रहे है. कुछ अदालती मामलों में भी दल को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.
बड़ाबाजार के कॉटन स्ट्रीट में साड़ी गोदाम में भीषण आग
बड़ाबाजार के कॉटन स्ट्रीट में साड़ी गोदाम में लगी भीषण आग. 4 दमकलों की मशक्कत से अब आग नियंत्रण में.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए