ePaper
Live Updates

West Bengal Breaking News LIVE : कलकत्ता हाईकोर्ट ने टेट उम्मीदवारों को धरना पर बैठने की दी अनुमति

Updated at : 10 Nov 2022 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News LIVE : कलकत्ता हाईकोर्ट ने टेट उम्मीदवारों को धरना पर बैठने की दी अनुमति

West Bengal Breaking News Live Updates : प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को आज अदालत में पेश किया जाएगा. थोड़ी देर में अदालती कार्रवाई शुरु हो जाएगी. गौरतलब है कि प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के करीबी तापस मंडल से ईडी ने जब पूछताछ की थी, तब उन्होंने दावा किया था कि डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन की तुलना में ऑफलाइन में छात्रों से 16 गुना अधिक शुल्क लिया जाता था.पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:25 PM. 10 Nov 225:25 PM. 10 Nov

स्कूल में अचानक टूटी शौचालय की दीवार एक छात्र की मौत

मालदा के स्कूल में अचानक शौचालय की दीवार गिरने से 1 छात्र की मौत हो गई है वहीं दूसरा छात्र घायल हो गये हैं. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

5:25 PM. 10 Nov 225:25 PM. 10 Nov

कलकत्ता हाईकोर्ट ने टेट उम्मीदवारों को धरना परबैठने की दी अनुमति 

कलकत्ता हाईकोर्ट ने टेट उम्मीदवारों को 40 दिनों तक धरना पर बैठने की अनुमति दी है. गुरुवार को न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने आदेश दिया कि 2014 के नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार उसी स्थान पर 40 दिनों तक विरोध प्रदर्शन कर सकते है.

5:25 PM. 10 Nov 225:25 PM. 10 Nov

बरानगर के परित्यक्त दवा कारखाने में लगी आग

उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर के नैनन पाड़ा इलाके में गुरुवार को एक परित्यक्त दवा कारखाने में अचानक आग लग गयी. घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचीं दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया.

5:25 PM. 10 Nov 225:25 PM. 10 Nov

अनुब्रत मंडल के दामाद को ईडी ने किया तलब 

अनुब्रत मंडल के दामाद को ईडी ने शुक्रवार यानि की कल तलब किया है. पशु तस्करी मामलें में उनसे पूछताछ की जा सकती है. इसके साथ ही कई और अन्य तथ्यों के उजागर होने की संभावना जताई जा रही है. ईडी पशु तस्करी मामले की गुत्थी को सुलक्षाने में लगी हुई है.

5:25 PM. 10 Nov 225:25 PM. 10 Nov

सीबीआई ने बोलपुर नगर निगम के दो पार्षदों को किया तलब

सीबीआई ने बोलपुर नगर निगम के दो पार्षदों को तलब किया है. मिली जानकारी के अनुसार अनुब्रत के करीबी दो पार्षदों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. बेनामी संपत्ति से जुड़े कारणों को लेकर उनसे पूछताछ की जा सकती है. दोनों पार्षदों को दुर्गापुर कैंप कार्यालय बुलाया गया है.

1:21 PM. 10 Nov 221:21 PM. 10 Nov

पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा धार्मिक कट्टरता से रहें दूर

नदिया में प्रशासनिक सभा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा मतदाता सूची में नाम आज से शुरू हो गए हैं. धार्मिक कट्टरता से दूर रहें. मतदाता सूची से किसी का नाम बाहर न करें. डीएम व एसपी को दिया निर्देश आप सीमा क्षेत्र के लोगों को देखेंगे. किसी को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए इस बात का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए .

1:21 PM. 10 Nov 221:21 PM. 10 Nov

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आज नदिया में प्रशासनिक बैठक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नदिया के रानाघाट में प्रशासनिक बैठक होगी. मुख्यमंत्री सभास्थल पर पहुंच चुकी है. थोड़ी देर में सभा शुरु हो जाएगी. पंचायत चुनाव के साथ नदिया जिले की विभन्न समस्याओं को लेकर बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  नदिया जिले के तीन दिवसीय दौरे पर है. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक सभा करने के दौरान भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया निश्चित है. आज भी कई अहम बातों की कर सकती है घोषणा.

1:21 PM. 10 Nov 221:21 PM. 10 Nov

माणिक भट्टाचार्य को आज अदालत में किया जाएगा पेश 

प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को आज अदालत में पेश किया जाएगा. थोड़ी देर में अदालती कार्रवाई शुरु होगी. गौरतलब है कि प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के करीबी तापस मंडल से ईडी ने जब पूछताछ की थी, तब उन्होंने दावा किया था कि डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन की तुलना में ऑफलाइन में छात्रों से 16 गुना अधिक शुल्क लिया जाता था.वह पैसा माणिक के पास ही जाता था. पैसे का वह क्या करते थे इसकी जानकारी नहीं है. ऐसे में इस मुद्दे पर ही आज पूछताछ की जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola