Live Updates

Weather Forecast Updates: दिल्ली-यूपी का बदलेगा मौसम, बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश के आसार

Updated at : 06 Mar 2022 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Updates: दिल्ली-यूपी का बदलेगा मौसम, बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश के आसार

Weather Forecast Updates: मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का क्षेत्र बना है, जिसके असर से गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में वर्षा होने का अनुमान है. उत्तराखंड में बर्फबारी भी हो सकती है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:30 PM. 5 Mar 2210:30 PM. 5 Mar

9-10 मार्च को उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी के साथ होगा वज्रपात

9 और 10 मार्च को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जेकी वर्षा होगी. वज्रपात और बिजली गिरने के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से राजस्थान, गुजरात समेत इन राज्यों में होगी वर्षा, जानें आपके शहर का हाल

2:31 PM. 5 Mar 222:31 PM. 5 Mar

पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना

एक नये पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. इसका असर विशेषकर हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों पर नहीं नजर आएगा. मार्च माह के दूसरे पखवाड़े में हरियाणा के तापमान में तेजी से वृद्धि की संभावना जरूर नजर आ रही है.

2:31 PM. 5 Mar 222:31 PM. 5 Mar

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार तड़के पंथियाल के पास पहाड़ी से पत्थरों के गिरने के कारण स्टील की एक सुरंग क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना के बाद 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया.

2:31 PM. 5 Mar 222:31 PM. 5 Mar

पड़ेगी जोरदार गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार इस साल मध्यप्रदेश में अधिक गर्मी पड़ने के आसार है. पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही मध्यप्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

2:31 PM. 5 Mar 222:31 PM. 5 Mar

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री काम है.

2:31 PM. 5 Mar 222:31 PM. 5 Mar

यूपी में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में शनिवार को बारिश हो सकती है. प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्‍की बारिश के आसार हैं, कुछ स्‍थानों पर मध्‍यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है.

8:57 AM. 5 Mar 228:57 AM. 5 Mar

यहां भी बदलेगा मौसम

उच्‍च पर्वतीय राज्‍यों के मौसम में बदलाव का असर देश के मैदानी हिस्‍सों पर भी पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पर्वतीय राज्‍यों में मौसम के बदले तेवर का असर अन्‍य प्रदेशों में देखने को मिल सकता है.

8:57 AM. 5 Mar 228:57 AM. 5 Mar

दिल्ली का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश की राजधानी दिल्ली में तेज हवा चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है. ऐसे में राजधानी का मौसम आज लोगों के लिए आफतभरा रह सकता है. यहां हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है.

8:57 AM. 5 Mar 228:57 AM. 5 Mar

यूपी का मौसम

उत्‍तर प्रदेश में शनिवार को मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विज्ञानियों ने प्रदेश के कई हिस्‍सों में शनिवार को बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है. कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने के भी आसार हैं.

7:18 AM. 5 Mar 227:18 AM. 5 Mar

हिमाचल में 6 और 7 मार्च को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहा. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं. जबकि 6 और 7 मार्च को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

7:18 AM. 5 Mar 227:18 AM. 5 Mar

बिहार का मौसम

मार्च के तीसरे सप्ताह में दक्षिणी बिहार में तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर तक पहुंच जायेगा. वहीं, हिमालय से सटे इलाके में न्यूनतम तापमान सामान्य या इससे अधिक रहेगा.

7:18 AM. 5 Mar 227:18 AM. 5 Mar

यहां मौसम खराब रहने की आशंका

आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से, तमिलनाडु व दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों तथा मन्नार की खाड़ी में तेज हवाएं (45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर लगभग 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक) चलने की चेतावनी दी है. विभाग ने कहा है कि शनिवार को पश्चिम-मध्य तथा उससे सटी दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडु तथा आंध्र प्रदेश के तटों पर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने और मौसम खराब रहने की आशंका है.

7:18 AM. 5 Mar 227:18 AM. 5 Mar

यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. विभाग के अनुसार, तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने, जबकि शनिवार को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है.

7:18 AM. 5 Mar 227:18 AM. 5 Mar

मध्य मार्च से एमपी में तापमान बढ़ने के आसार

पड़ोसी राज्य राजस्थान से मध्य प्रदेश की ओर बहने वाली शुष्क पछुआ हवाओं से प्रदेश में मार्च के मध्य से तापमान बढ़ने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी,भोपाल) ने बताया कि अप्रैल और मई के महीने सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है और रात में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. राजस्थान से शुष्क पछुआ हवाएं मध्यप्रदेश की ओर चलेंगी. इससे मध्यप्रदेश में तापमान 15 मार्च से बढ़ने की उम्मीद है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola