Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्य का हाल
Weather Forecast Update: बारिश की वजह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल को बंद कर दिया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और छिट-पुट स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की. झारखंड और बिहार के भी कुछ जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. राजस्थान में मानसून के फिर से सक्रिय होने और अगले तीन दिनों में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
राजस्थान के कई जिलों में बारिश जारी
मानसून की सक्रियता के चलते शुक्रवार को राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. जयपुर, अलवर, कोटा, सीकर, चूरू जिले में शुक्रवार को सुबह से रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
सितंबर के अंत तक दिल्ली में होगी बारिश
कई इलाकों से मानसून की वापसी शुरू हो गई है. लेकिन पूरी तरह देश से हटने से पहले कई जगहों पर जोरदार बारिश हो रही है. इसी कड़ी में दिल्ली में भी जमकर बरसात हो रही है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अभी बारिश होती रहेगी. विभाग ने कहा कि सितंबर के आखिर तक दिल्ली में बारिश की संभावना है. विभाग ने कहा कि भारी बारिश में कमी आएगी.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे इलाकों में बारिश हो सकती है. तेज बरसात की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा.
आईएमडी ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया
आईएमडी ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए दिल्ली में कुछ जगह मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जतायी है. आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने ट्वीट किया कि दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (हिंडन वायुसैनिक अड्डा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कोटपुतली, अलवर (राजस्थान) में अगले दो घंटे में कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होगी.
हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश
चंडीगढ़ और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के मोहाली और चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकुला में शुक्रवार को भारी बारिश हुई. पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुग्राम, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, कुरुक्षेत्र और सोनीपत सहित हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। पंजाब के रूपनगर और पटियाला में भी भारी बारिश हुई.
पश्चिमी यूपी में होगी भारी बारिश
आरके जेनामनी, वरिष्ठ वैज्ञानिक (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि 23 से 25 सितंबर तक उत्तराखंड के लिए बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है. कल पश्चिमी यूपी में बारिश बढ़ने की उम्मीद है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए