Weather Forecast LIVE Update: झारखंड में मौसम ने बदली करवट, गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना
Tezpur: Commuters ride two-wheelers as dark rain clouds loom over, bringing a respite from the summer heat, in Tezpur, Friday, May 13, 2022. (PTI Photo)(PTI05_13_2022_000111B)
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली-NCR में आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. इधर झारखंड-बिहार के भी कई इलाकों में बारिश के आसार हैं. जानें मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के मौसम के बारे में
गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना
झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रांच समेत पलामू और जमशेदपुर में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई तक गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना हैं. हवा की गति भी लगभग 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है.
रांची में 25 मई तक वर्षा होने की संभावना
राजधानी रांची सहित झराखंड के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं. आईएमडी के मुताबिक गरज-चमक के साथ हवा की गति भी लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा बढ़ सकती है. फिलाहल मौसम विभाग ने भारी बारशि की कोई चेतावनी नहीं जारी की है.
जम्मू कश्मीर में भूकंप का हल्का झटका आया
जम्मू कश्मीर में सोमवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह 10 बज कर करीब 31 मिनट पर आया. उन्होंने कहा कि भूकंप उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में 34.43 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.03 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 50 किलोमीटर की गहराई में आया.
गुरुग्राम में भारी बारिश से यातायात जाम
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुरुग्राम में सोमवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश और आंधी के कारण लोगों को लंबे समय तक बिजली कटौती और यातायात जाम का सामना करना पड़ा.
खराब मौसम के कारण 19 उड़ानों को किया गया डायवर्ट
दिल्ली हवाई अड्डे के सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि कम से कम 19 उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, इंदौर, अमृतसर और मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया है. दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हुई. बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़क पर जलभराव हुआ.
दिल्ली में गर्मी से राहत
दिल्ली में आंधी के जबरदस्त प्रभाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज़ की गई. आज सुबह 5:40 से सुबह 7 बजे तक तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस हुआ. भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए