Live Updates

Uttar Pradesh Breaking News Live: वाराणसी,बरेली, मथुरा,प्रयागराज सहित 8 नगर निगम में महापौर का पद अनारक्षित

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: सीएम योगी अभी गोरखपुर में हैं. आज सुबह 11 बजे कन्या पूजन तथा कन्या भोज करेंगे. दोपहर 3.30 बजे संत प्रेमदास जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

वाराणसी, बरेली, मथुरा- वृंदावन, मुरादाबाद, अलीगढ़ प्रयागराज सहित आठ निगर निगम में महापौर का पद अनारक्षित

Image

नगर निकाय चुनाव में राज्य के 17 नगर निगम में कौन सीट पर किस जाति का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा यह तय हो गया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर महापौर के पद के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी. वाराणसी, बरेली, मथुरा- वृंदावन, मुराबादबाद, अलीगढ़ प्रयागराज सहित आठ निगर निगम में महापौर का पद अनारक्षित रहेगा. तीन नगर निगम महिला और दो नगर निगम में यह पद पिछड़ा वर्ग के लिये है. आगरा अनुसूचित जाति महिला और झांसी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.

अज्ञात वाहन की टक्कर से बरेली में दो बाइक सवार की मौत, 5 पुलिस कर्मी घायल

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बीमार व्यक्ति को बाइक से दवा दिलाकर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी.इससे दोनों बाइक सवारों को मौत हो गई.यह दोनों एक ही परिवार के हैं.हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया.मानसिक मंदित युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई.इसके अलावा पुलिस के बहन में ट्रक ने टक्कर मार दी.इससे पीलीभीत पुलिस लाइन में तैनात 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए.यह गुड़गांव से मुलजिम की पेश कराकर लौट रहे थे.

किसान एक साल में सहतूत के पेड़ से कमा सकतर है एक लाख रुपये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में रेशम की खेती को बढ़ावा देने की बात कही है. सीएम योगी गुरुवार को गोरखपुर में रेशम कृषि मेला का शुभारंभ करने के मौके पर किसानों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार पहल कर रही है. किसान को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए खेत के चारों ओर रेशम के पौधे लगाने चाहिए. पांच साल में उन पर रेशम उत्पादन का स्रोत बन जायेंगे. इससे एक किसान एक एकड़ में प्रत्येक किसान 80 हजार से लेकर सवा लाख तक अतिरिक्त आमदनी ले सकते है.

TSA इंडिया के निदेश�� के खिलाफ एफआइआर

TSA इंडिया के निदेशक के खिलाफ जानकीपुरम थाना में छात्राओं के उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. छात्रों ने उत्पीड़न के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की थी. आयोग ने इस मामले में पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिये थे.

यूपी नगर निकाय चुनाव के आरक्षण अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी

यूपी नगर निकाय चुनाव के आरक्षण अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी मिल गयी है. कैबिनेट की बैठक में बुधवार को इसे मंजूरी दी गयी थी. निकाय चुनाव के अधिनियम में संशोधन से जुड़े अध्यादेश पास. कल अध्यादेश को कैबिनेट की बैठक में पास किया गया है. आरक्षण को लेकर सूची जारी की जाएगी. सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

बकेवर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश घायल

बकेवर थाना क्षेत्र में इटावा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. इसमें एक बदमाश को गोली लगी है. घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने मौके से अवैध हथियार भी बरामद किये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola