Uttar Pradesh Breaking News Live: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के VC सैय्यद फ़ख़रुद्दीन अशरफ का इंतक़ाल
Uttar Pradesh Breaking News Live: मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में एक बार फिर जनता दरबार लगाया. इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनी. उमेश पाल हत्याकांड में 13 दिन पूरे होने पर शांति पाठ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल शामिल होने पहुंचे. मथुरा के बहरावली में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट सैय्यद फ़ख़रुद्दीन अशरफ का इंतक़ाल
लखनऊ. स्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट जनाब सैय्यद फ़ख़रुद्दीन अशरफ का इंतक़ाल हो गया है. वह किछौछा दरगाह शरीफ के सज्जादानशीन भी थे. किछौछा दरगाह शरीफ पूरे भारत और अन्य जगहों के हजारों तीर्थयात्री पूरे वर्ष जाते हैं. यह प्रसिद्ध सूफी संत साईंद मखधम शाह जहांगीर अशरफी के दरगाह के रूप में जाना जाता है.

ओबीसी आयोग ने पूरा किया सर्वे, मुख्यमंत्री को सौंपी अपनी रिपोर्ट
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है. ओबीसी आयोग ने अपना सर्वे पूरा कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंपी. रिपोर्ट जमा होने के बाद चुनाव संबंधी प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी. आयोगी की रिपोर्ट की सभी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित शूटर साबिर के भाई जाकिर का शव कौशांबी में मिला
लखनऊ. उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित शूटर साबिर के भाई जाकिर का शव बरामद हुआ है. शव कोखराज के महमदपुर गांव के एक खेत में पड़ा मिला. चर्चा है कि उसकी हत्या की गयी है. मरने वाले के शरीर पर बर्बरता पूर्वक पीटे जाने के निशान हैं. जाकिर की शिनाख्त उसके चाचा शमसुद्दीन ने की है.भी तक की मिली जानकारी के अनुसार कौशांबी जिले में जाकिर की लाश गंगा किनारे खादर के एक खेत में मिली है. उसे जानवर नोंच रहे थे. जानवर आधा पेट खा चुके थे. जाकिर 4 महीने पहले पत्नी के मर्डर में जेल से जमानत पर छूटा था. प्रयागराज शूट आउट में भाई साबिर का नाम आने के बाद से वह अंडर ग्राउंड था.
आइपीएस विजय सिंह मीणा के यहां फॉलोवर ने फांसी लगाकर जान दी, राजभवन कॉलोनी की घटना
लखनऊ. राजभवन कॉलोनी में एक सीनियी आइपीएस अधिकारी के यहां कार्यरत एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. हज़रतगंज थाना क्षेत्र के राजभवन कॉलोनी में आला अधिकारी के यहां काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दी. इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है. अभी तक की जानकारी के अनुसार मरने वाला युवक IPS विजय सिंह मीणा के यहां फॉलोवर था. फांसी का कारण क्या रहा इसकी किसी को अभी कोई जानकारी नहीं है.
ओबीसी आयोग ने पूरा किया सर्वे, सरकार को जल्द सौंपेगा अपनी रिपोर्ट
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है. ओबीसी आयोग ने अपना सर्वे पूरा कर लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओबीसी आयोग कभी भी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है. रिपोर्ट जमा होने के बाद चुनाव संबंधी कोई प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. आयोगी की रिपोर्ट की सभी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
युवक से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर एक युवक से परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवती ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई थी. युवती परिवार समेत आत्महत्या की चेतावनी दे चुकी थी. युवती ने इंटरमीडिएट की परीक्षा भी छोड़ने की बात बताई थी. बताया जा रहा है कि युवक ने युवती की शादियां भी तुड़वा चुका था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए