Mulayam Singh Cremation: पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Updated:
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav Cremation: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है. सैफई में दिग्गज नेताओं समेत हजारों लोगों ने उन्हें नम आखों से विदाई दी.

विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया है. अखिलेश यादव ने उन्हें अपने हाथों से मुखाग्नि दी. सैफई में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं और हजारों लोगों ने उन्हें नम आखों से विदाई दी.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की.

अंतिम संस्कार से पहले दी जाएगी सलामी

Mulayam Singh Yadav Cremation: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीरथोड़ी देर बाद पंचतत्व में विलीन हो जाएगा. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. ऐसे में अंतिम संस्कार से पहले सलामी दी जाएगी.

जया बच्चन और अभिषेक बच्चन ने दी श्रद्धाजंलि

Mulayam Singh Yadav Cremation: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीरथोड़ी देर बाद पंचतत्व में विलीन हो जाएगा. इस दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद और फिल्‍म अभिनेत्री जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन श्रद्धाजंलि देने पहुंचे.

हजारों की संख्या में लोग पहुंचे अंत्येष्टि स्थल

Mulayam Singh Yadav Cremation: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीरथोड़ी देर बाद पंचतत्व में विलीन हो जाएगा. ऐसे में लोगों का जनसैलाब पहले से ही अंत्येष्टि स्थल पहुंचने लगा है. हजारों की संख्या में लोग अंत्येष्टि स्थल पहुंच चुके हैं. इसके बाद भी लोगों के आने का सिलसिला जारी है.

अखिलेश यादव ने पिता के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

Mulayam Singh Yadav Cremation: मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम सफर के लिए निकल चुका है. इस दौरान अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव और प्रतीक यादव ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola