Live Updates

UP Election Voting LIVE: छठे चरण के 676 कैंडिडेट्स का भाग्य EVM में ‘लॉक’, यहां पढ़ें हर खबर

Updated:
विज्ञापन

छठे चरण में तीन मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर वोट डाले गए. छठे चरण में बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, देवरिया, बलिया में वोटिंग होगी. वहीं, प्रयागराज जिले की 258-हण्डिया विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 311 पर पुनर्मतदान भी होगा.

विज्ञापन

छठे चरण के चुनाव का हर समीकरण समझें ‘मंथन/Manthan’ से

बीजेपी प्रत्याशी केतकी सिंह का वीडियो वायरल

बलिया में वोटिंग के दौरान बांसडीह सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी केतकी सिंह का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रही हैं- 10 जूते मारूंगी, गिनूंगी एक… क्या समझते हो कोई आगे-पीछे नहीं है.

उपचुनाव में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव-2022 के पांचवें चरण के तहत प्रयागराज जिले की 258-हंडिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 311-प्राथमिक विद्यालय, मानिकपुर पर 27 फरवरी को हुए मतदान के बाद कुछ आवश्यक और विधिक अभिलेख गुम हो जाने के कारण यहां पुनर्मतदान कराये जाने के निर्देश दिये गये थे. पुनर्मतदान तीन मार्च को छठे चरण के साथ ही किया गया. शाम 5 बजे तक यहां का मतदान प्रतिशत 59.55 फीसदी दर्ज किया गया.

वोट देने में अंबेडकरनगर अव्वल, सिद्धार्थनगर सुस्त 

अंबेडकरनगर : 58.66%

बलरामपुर : 48.53%

सिद्धार्थनगर : 49.77%

बस्ती : 54.24%

संतकबीरनगर : 51.21%

महराजगंज : 57.38%

गोरखपुर : 53.89%

कुशीनगर : 55.00%

देवरिया : 51.50%

बलिया : 51.81%

औसत मतदान : 53.31%

दोपहर 3 बजे तक देखें मतदान में कौन हैं टॉप 10

अंबेडकरनगर : 52.40%

बलरामपुर : 42.67%

सिद्धार्थनगर : 45.33%

बस्ती : 46.49%

संतकबीरनगर : 44.67%

महराजगंज : 47.54%

गोरखपुर : 46.44%

कुशीनगर : 48.49%

देवरिया : 45.35%

बलिया : 46.48%

औसत मतदान : 46.70%

प्रभात खबर से जुड़कर जानें अब तक का हर घटनाक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola