UP Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा की
UP Breaking News Live Updates in Hindi: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज दौरा पर रहेंगे. 11 बजे फूलपुर सांसद के आवस पर बैठक करेंगे. इसके साथ ही केसरी देवी पटेल के आवास पर भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. वहीं बीजेपी से महापौर पद के आवेदकों के साथ बैठक करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मंदिर एवं काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की. एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया.
भाजपा ने दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
भाजपा ने दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. दूसरे चरण में नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी है. अभी दूसरे चरण में मेयर पद के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की गयी है. दूसरे चरण में मेयर के सात पदों पर नामों की सूची जारी होनी है. दूसरे चरण के नौ मंडल के सात नगर निकायों में नामांकन का आखिरी दन है. ऐसे में रविवार की रात तक मेयर की सूची जारी हो सकती है.
उमेश पाल के परिवार की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कमी : डिप्टी सीएम मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि उनकी(उमेश पाल का परिवार) सुरक्षा में कोई कमी ना रहे इसके लिए सरकार की तरफ से कदम उठाए गए हैं. उनकी इतनी ही अपेक्षा है कि उन्हे हर प्रकार से सुरक्षा दी जाए और इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो. उमेश पाल के परिवार से मिलने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं उमेश पाल और हमारे दोनों जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं.
शाहजहांपुर से सपा की मेयर प्रत्याशी भाजपा में शामिल हो रहीं
शाहजहांपुर से भाजपा में शामिल हो सकती हैं अर्चना वर्मा, वह सपा से मेयर पद की प्रत्याशी हैं. पूर्व मंत्री राममूर्ती वर्मा की बहू हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उनको भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे.
आगरा में ईद की बधाई देने ताजमहल पहुंची सपा की मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश पर मुकदमा
आगरा में मेयर पद की सपा प्रत्याशी जूही प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा में ताजगंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है. सपा प्रत्याशी ताजमहल परिसर में ईद की बधाई देने पहुंची थीं. मुकदमा दर्ज होने के बाद पार्टी में खलबली मच गयी है.
सीएम योगी वाराणसी दौरा पर पहुंचे , कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गये हैं. मुख्यमंत्री यहां रोहनिया स्थित बीजेपी काशी क्षेत्र कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए