UP Breaking News Live: बरेली में भीषण सड़क हादसा, तीन जायरीन की मौत

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: जी-20 के आर्थिक व सामाजिक विकास मंत्रियों की अहम बैठक आज वाराणसी में शुरू हो गई. यह बैठक आज से लेकर 13 जून, 2023 को होनी है. यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अध्यक्षता में हो रही है. इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन पेश किया. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

एटा में धर्म परिवर्तन से मना करने पर दुष्कर्म का आरोप

एटा जिले के जलेसर कस्बे की रहने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि उसको इलाज के बहाने गाजियाबाद ले जाकर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. यही नहीं धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने का दबाब बनाया गया. पीड़िता के मना करने पर आरोपी के दो अन्य साथियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. कोर्ट के आदेश के बाद जलेसर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ.

बरेली में भीषण सड़क हादसा, तीन जायरीन की मौत

बरेली के देवरनिया क्षेत्र की मुंडिया दरगाह पर जाते समय बेकाबू ट्रैक्टर ने टैम्पो को मारी टक्कर मार दी. इससे तीन जायरीन की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक सीबीगंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर गांव से देवरनिया मुंडिया दरगाह पर जाते समय बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया.

गोरखपुर में 24 घंटे बाद निकाले गए राप्ती में डूबे किशोरों के शव

गोरखपुर के राप्ती नदी में डूबे तीनों किशोरों की हुई मौत. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने दो और शवों को नदी से बाहर निकाला. तीनों रविवार को नदी में गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गए थे. 8 वर्षीय भोलू के शव को रविवार शाम 4:00 बजे एसडीआरएफ की टीम ने नदी से बाहर निकाला था. बाकी 2 किशोरों की तलाश रविवार रात तक करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली थी. सोमवार की सुबह से ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही थी.

दोनों का शव मिलते ही परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे. दोनों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. रविवार को लगभग 1:00 से 2:00 के बीच 8 वर्षीय अमरजीत उर्फ गोलू और उसका दोस्त अंश नदी में नहाने के लिए राप्ती नदी की तकिया घाट पर गए हुए थे. नदी में नहाते समय भोलू गहरे पानी में चला गया था जिससे वह डूबने लगा. वही अंश ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा. जिसके बाद वह नदी से बाहर निकला तो घाट पर मौजूद 15 वर्षीय गोविंद और 20 वर्षीय सैफ उसे दिखाई दिए जिससे उसने इस घटना की जानकारी दी.

कानपुर में जूस बेचने वाले ने अपने ठेले के पास दुकान लगाने पर महिला को कार से कुचला

कानपुर में एक व्यक्ति ने एक जूस बेचने वाली महिला की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने अपना जूस का ठेला उसके ठेले के बगल में लगा दिया था. 8 जून को हुई यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने रविवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया. फुटेज में पीड़िता को युवक कार से कुचलते और 50 मीटर तक घसीटते हुए दिखाई दे रहा है.

मिर्जापुर में चर्चा के दौरान मोदी योगी की तारीफ, बोलेरो चालक ने गाड़ी चढ़ाकर मार डाला

मिर्जापुर से एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना महंगा पड़ गया. बोलेरो चालक ने उसको कुचलकर मार डाला. वारदात करने के बाद चालक अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घरवाले मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर शव लेकर पहुंच गए और जाम लगा दिया. करीब तीन घंटे तक हाईवे जाम रखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर उनको घर भेजा.

ऑनलाइन धर्मांतरण कराने वाले शाहनवाज मकसूद को सड़क के रास्ते यूपी लाएगी पुलिस

गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से नाबालिग बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने के मास्टरमाइंड माने जा रहे शाहनवाज मकसूद खान उर्फ बद्दो को अदालत ने 15 जून तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है. शाहनवाज को अब गाजियाबाद पुलिस सड़क के रास्ते महाराष्ट्र से गाजियाबाद ला सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola