Apple Event 2023 Highlights: ऐपल ने लॉन्च की नयी iPhone 15 सीरीज और Apple Watch Series 9, जानें कीमत और फीचर्स
Apple Wanderlust Event 2023 Highlights- टेक कंपनी ऐपल हर साल सितंबर में अपने नये iPhones लॉन्च करती है. इसपर दुनिया की नजर रहती है, खास कर उनकी जो Apple फैन हैं या iPhone खरीदना चाहते हैं. कैलिफोर्निया स्थित Apple Park में आयोजित इस मेगा इवेंट में Apple ने उम्मीद के मुताबिक, iPhone 15 सीरीज, Watch 9, 9SE और Watch Ultra 2 को लॉन्च कर दिया है. iPhone 15 में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो आईफोन यूजर्स के लिए नये होंगे. ऐपल ने आईफोन 15 सीरीज में लंबे इंतजार के बाद टाइप-सी पोर्ट दे दिया है. साथ ही, अब यूजर्स को आईफोन 15 में हाई रेजॉल्यूशन कैमरा भी मिलेगा. आईफोन 15 की प्री बुकिंग 15 सितबंर से शुरू होगी.
iPhone 15 Pro Series Price
अगर आप iPhone Pro Series स्मार्टफोन्स को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें, iPhone 15 Pro की कीमत 999 डॉलर से शुरू होगी. वहीं प्रो मैक्स वेरिएंट की कीमत 1,199 डॉलर से शुरू होगी. ये कीमत 256GB वेरिएंट की है. आप अगर चाहें तो इन सभी मॉडल्स को 15 सितंबर से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं.
Pro मॉडल में 48 MP का प्राइमरी कैमरा
Pro मॉडल में 48MP का प्राइमरी लेंस वाला कैमरा सेटअप देखने को मिल जाएगा. इसमें आपको बेहतर लो लाइट इमेज क्लिक करने का फीचर मिलेगा. इसमें आपको 3X टेलीफोटो लेंस मिलेगा. वहीं Max वेरिएंट में 5X का ऑप्टिकल जूम फीचर दिया गया है. कंपनी ने इसमें 12MP का टेलीफोटो लेंस दिया है.
iPhone 15 Pro Camera
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो बता दें, iPhone 15 Pro मॉडल में बेस्ट कैमरा दिया गया है. Pro मॉडल में 48MP मेन कैमरा है और iPhone 15 से बड़ा कैमरा सेंसर है. कैमरे का प्लेसमेंट iPhone 15 Pro मॉडल जैसा ही है.
iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max कलर ऑप्शन
कलर ऑप्शंस पर बात करते हुए कंंपनी ने बताया की iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max 4 में आपको 4 कलर ऑप्शन दिए गए हैं.
iPhone 15 Pro गेमिंग के लिए बेस्ट
iPhone 15 Pro पर बात करते हुए कंपनी ने बताया कि, लॉन्च किए गए प्रो मॉडल गेमिंग के लिए बेस्ट है.
iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में मिलेगा A17 Pro चिपसेट
आपकी जानकारी के लिए बता दे iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में कंपनी ने A17 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया है. यह एक 6 कोर CPU है, जो अबतक का सबसे फास्ट सीपीयू बताया जा रहा है.
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए