Google I/O 2023: गूगल के एनुअल इवेंट में क्या निकलेगा खास? जानें कब और कैसे देखें LIVE

Updated:
विज्ञापन

Tech News Updates Today: टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Google का एनुअल इवेंट आज होने जा रहा है. इस इवेंट में यूजर्स के लिए कई नयी और खास पेशकश की जाएगी. पिछले कुछ दिनों से मार्केट में गूगल के एनुअल डेवलपर्स इवेंट की चर्चा हो रही है. इसी के साथ यूजर्स को भी बेसब्री से कंपनी के इस इवेंट का इंतजार है. इन सबके साथ आज टेक जगत में क्या हलचल है? ऑटो इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हो रहा है? टेक ऐंड ऑटो सेक्टर की दिनभर की बड़ी खबरें जानने के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

Google I/O 2023 का इंतजार खत्म

गूगल अपने Google I/O 2023 इवेंट को ऑर्गनाइज करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी के सबसे बड़े इवेंट का आयोजन आज रात यानी 10:30 बजे से शुरू होगा. गूगल का एनुअल इवेंट थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है. इस इवेंट में कई नयी और खास पेशकश होनी है. मार्केट में गूगल के एनुअल डेवलपर्स इवेंट की चर्चा हो रही है. यूजर्स को भी बेसब्री से कंपनी के इस इवेंट का इंतजार है. गूगल का एनुअल डेवलपर्स इवेंट आज कैलिफोर्निया में आयोजित होना है. इस इवेंट में कंपनी कई गैजेट्स और नयी टेक्नोलॉजी को पेश करेगी. गूगल इस इवेंट को वर्ष 2008 हर साल आयोजित करती आ रही है.

Google I/O 2023 के बारे में खास बातें जानें

गूगल का एनुअल डेवलपर्स इवेंट आज यानी 10 मई को होने जा रहा है. यह इवेंट कैलिफोर्निया के एक शहर माउंटेन व्यू (Mountain View, California) में आयोजित किया गया है. गूगल का यह इवेंट कैलिफोर्निया के समयानुसार सुबह 10 बजे लाइव होगा. भारतीय समयानुसार गूगल का इवेंट आज रात 10:30 बजे लाइव होगा. कंपनी के एनुअल डेवलपर्स इवेंट को आप घर बैठे गूगल के यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख सकते हैं.

Google I/O 2023: गूगल का इवेंट कहां देख सकते हैं?

गूगल के इस इवेंट को यूजर्स यूट्यूब के जरिये देख सकते हैं. यूट्यूब पर गूगल के 10.9 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाले ऑफिशियल चैनल पर इस इवेंट को लाइव देखा जा सकता है. गूगल के इस इवेंट को यूजर्स गूगल के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. इसके साथ ही, इवेंट से जुड़ी जानकारियों पर लेटेस्ट अपडेट के लिए io.google.com पर साइन-अप भी कर सकते हैं.

Google I/O 2023: क्या-क्या लॉन्च हो सकता है?

गूगल के एनुअल डेवलपर्स इवेंट में नयी चीजें सामने आ सकती हैं, उन नामों में Pixel 7A, Pixel Tablet, Android 14, Pixel Fold, Pixel Buds A और Pixel Watch 2 शामिल हैं. इसके अलावा, Pixel 8 Series का टीजर भी कंपनी दिखा सकती है. इसके साथ ही, गूगल अपने AI टूल Bard पर भी कुछ अपडेट दुनिया के साथ शेयर कर सकती है.

एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा- ट्विटर पर वॉयस-वीडियो कॉल

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने पिछले साल सोशल मीडिया साइट के लिए नये प्लान के संकेत देते हुए – Twitter 2.0 The Everything App लिखा था. मस्क ने कहा था कि प्लैटफॉर्म पर एनक्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज (DMs), लॉन्ग-टर्म ट्वीट और पेमेंट्स जैसे नये फीचर्स मिलेंगे. अब मस्क ने ट्वीट कर इस बारे में पुष्टि कर दी है. एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा, जल्द ही इस प्लैटफॉर्म पर आप अपने हैंडल से वॉयस और वीडियो चैट कर पाएंगे, इसके साथ ही दुनियाभर में किसी से भी बिना फोन नंबर के कहीं से भी बात कर सकेंगे आप.

ट्विटर पर जल्द आ रहे वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर

एलन मस्क ने ट्विटर पर आनेवाले नये फीचर को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने ट्विटर पर आनेवाली कॉल्स और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सहित कई नये फीचर्स के बारे में बताया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क ने पिछले साल ‘ट्विटर 2.0 द एवरीथिंग ऐप’ प्लान को मंजूरी दी थी. इसमें लॉन्गफॉर्म ट्वीट्स, एन्क्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज और पेमेंट्स जैसी विशेषताएं होने की बात उन्होंने बतायी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola