Live Updates

Wrestlers Protest: खाप पंचायत ने सरकार को 9 जून तक का दिया अल्टीमेटम, बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग तेज

Updated:
विज्ञापन

Sports News Live Updates: WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में किसान संगठन ने बड़ा फैसला किया है. दरअसल, 4 जून को किसान संगठन पहलवानों को अपना समर्थन देते हुए महापंचायत करेंगे. वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि अगर आरोप सही साबित हुए तो वह फांसी पर लटक जाएंगे. खेल की दुनिया की दुनिया हर छोटी-बड़ी अपडेट की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ.

विज्ञापन

किसान नेता राकेश टिकैत ने की सरकार से मांग

खाप पंचायत के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द ही इसका समाधान निकालना चाहिए.

खाप पंचायत ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

पहलवानों के सपोर्ट में आज हुए खाप पंचायत के बाद सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है. अगर 9 जून तक कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है तो देशव्यापी प्रदर्शन किया जायेगा. खाप पंचायत के सदस्य 9 जून को प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ जंतर-मंतर जायेंगे.

1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम ने दिया पहलवानों को समर्थन

कपिल देव की अगुवाई में 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने पहलवानों के प्रदर्शन को समर्थन दिया है. कई खिलाड़ियों ने पहलवानों के समर्थन में साझा बयान जारी किया है. पूर्व क्रिकेटर्स ने कहा कि उम्मीद है पहलवानों की मांगे जल्द सुनी जायेंगी. पहलवान जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. पहलवानों के साथ जो हुआ वह दुखद है.

खाप पंचायत में हाथापाई

पहलवानों के समर्थन में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बैठक के दौरान खाप पंचायत के सदस्य आपस में ही भिड़ गये. समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो शेयर किया है. बैठक के दौरान खाप पंचायत के सदस्यों के बीच जमकर हाथापाई हुई.

बीसीसीआई ने इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिये टीम का किया ऐलान

बल्लेबाजी हरफनमौला श्वेता सहरावत हांगकांग में 12 जून से होने वाले एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप में 14 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान होंगी. भारत ए टीम 13 जून को पहला मैच हांगकांग से खेलेगी. बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने शुक्रवार को आगामी एसीसी इमर्जिग महिला एशिया कप के लिये भारत ए टीम का चयन किया है. टूर्नामेंट में आठ टीमों को दो समूहों में बांटा जायेगा. भारत समूह ए में हांगकांग, थाईलैंड ए, पाकिस्तान ए के साथ है जबकि बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए , मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात ग्रुप बी में हैं. फाइनल 21 जून को खेला जायेगा.

भारत ए (इमर्जिंग टीम) : श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी, तृषा गोंगाडी, मुस्कान मलिक, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा छेत्री, ममता मडीवाला, टिटास संधू, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्श्वी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा.

मुख्य कोच : नूशिन अल खादीर

भारत ए का कार्यक्रम :

12 जून बनाम हांगकांग

15 जून बनाम थाईलैंड ए

17 जून बनाम पाकिस्तान ए.

राजस्‍थान में 17 खेल स्टेडियम के लिए 25.50 करोड़ रुपये मंजूर

राजस्‍थान सरकार ने 17 खेल स्‍टे‍ड‍ियम के निर्माण व विकास कार्यों के लिए 25.50 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं. एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में खेल सुविधाओं का विकास कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न स्टेडियम निर्माण कार्यों के लिए 25.50 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है. इस स्वीकृति से कंवर का बास (जयपुर), चांदोली (अलवर), चौहटन (बाड़मेर), सुजानगढ़, सालासर (चूरू), भुसावर (भरतपुर), सागवाड़ा (डूंगरपुर), मनियां (धौलपुर), बिसाऊ (झुंझुनूं), अलसीसर, चिड़ावा (झुंझुनूं), बौंली, गंगापुरसिटी (सवाईमाधोपुर), शिवगंज (सिरोही), श्रीकरणपुर, सादुलशहर (श्रीगंगानगर) तथा प्रतापगढ़ में स्टेडियम निर्माण एवं विकास कार्य होंगे. इससे खिलाड़ियों को अभ्यास में सुविधा होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurav Kumar

लेखक के बारे में

By Saurav Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola