India vs Australia T20: ऑस्ट्रेलिया से 5 रन से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत, हरमनप्रीत का अर्धशतक बेकार
India vs Australia T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. भारत पांच रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया. कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी बेकार हो गयी. ऑस्ट्रेलिया का सामना फाइनल मुकाबले में अब दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. आज के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 172 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. लगातार विकेट गिरने के बावजूद भारत ने बेहतर गति से रन बनाये, लेकिन पांच रन से यह मुकाबला हार गया.
ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारत हुआ भारत
ऑस्ट्रेलिया से पांच रन से हारकर भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गयी है. पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 173 रनों की लक्ष्य दिया था. जवाब में भारत 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सका. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हालांकि तेज अर्धशतक जड़ा, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पायीं.
ऋचा घोष आउट, भारत को छठा झटका
भारतीय टीम को छठा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष 14 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर स्नेह राणा आयी हैं. दूसरे छोर पर दीप्ति शर्मा हैं.
हरमनप्रीत कौर अर्धशतक जड़कर आउट
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अर्धशतक जड़कर रन आउट हो गयी हैं. कौर ने 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. कौर की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर दीप्ति शर्मा आयी हैं. भारत को जीत के लिए अब भी 40 रनों की जरूरत है.
भारत को चौथा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स आउट
टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है. शानदार फॉर्म में चल रही जेमिमा रोड्रिग्स 43 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष क्रीज पर आयी हैं.
10 ओवर में भारत ने बनाये 93 रन
भारत ने 10 ओवर की समाप्ति पर 93 रन बना लिये हैं. जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर मौजूद हैं. जेमिमा 39 रन और कौर 33 रन बनाकर खेल रही हैं. इस दौरान भारत के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज आउट हो गये हैं.
भारत को तीसरा झटका, यास्तिका भाटिया आउट
यास्तिका भाटिया के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है. यास्तिका 4 रन बनाकर रन आउट हो गयीं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर आयी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए